फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Loharidih arson and murder case, 60 arrested so far Deputy CM said this in Kabirdham

Kabirdham: लोहारीडीह आगजनी और हत्याकांड मामला, अब तक 60 की गिरफ्तारी, डिप्टी सीएम ने कही ये बात

Mon, 16 Sep 2024 08:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 16 Sep 2024 08:18 PM IST
सार

कल रविवार को कबीरधाम जिले के नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र जंगल रेंगाखार के ग्राम लोहारीडीह में हुए बवाल के बाद अब गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हो गया है।लोहारीडीह गांव में आगजनी व हत्याकांड के बाद पुलिस ने 5 अलग अलग एफआईआर दर्ज किया है।

विज्ञापन
Loharidih arson and murder case, 60 arrested so far Deputy CM said this in Kabirdham
अब तक 60 की गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल रविवार को कबीरधाम जिले के नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्र जंगल रेंगाखार के ग्राम लोहारीडीह में हुए बवाल के बाद अब गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हो गया है।लोहारीडीह गांव में आगजनी व हत्याकांड के बाद पुलिस ने 5 अलग अलग एफआईआर दर्ज किया है। इसमें 150 से अधिक लोगों के नाम दर्ज है। अब तक 60 की गिरफ्तारी हो गई है, जिसे आज सोमवार को जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन


इस कार्रवाई के बाद गांव में कई लोग अपने घर में ताला लगाकर चले गए है। दूसरी ओर मामले के लेकर स्थानीय कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि कानून को हाथ में लेने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी। मामले में निष्पक्ष जांच किया जा रहा है। इधर, घटना के बाद अब राजनीति भी शुरू हो गई है। कल मंगलवार को दोपहर 3 बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांव का दौरा करने वाले है।इनके साथ कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने मामले को लेकर ट्वीट कर लिखा कि छत्तीसगढ़ में कानून का राज खत्म? गृहमंत्री के गृह क्षेत्र में एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला, गांव वालों ने गांव के ही एक युवक के घर को आग लगा दी।एसपी को गांव में घुसने नहीं दिया गया।विज्ञापनों में बहार है, जंगलराज बरकरार है।
विज्ञापन


ये था पूरा मामला 
रविवार को इस गांव से 5 किमी दूर एमपी-सीजी बॉर्डर पर गांव के युवक कचरू साहू का शव फांसी पर लटके मिला। इसकी हत्या की शक को लेकर ग्रामीणों ने गांव के ही रघुनाथ साहू के घर हमला कर दिया। घर को आग के हवाले कर दिया है। कबीरधाम एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम पुलिस की टीम गांव के भीतर आग लगे हुए घर पर पहुंची, जहां पर रघुनाथ साहू का शव जला हुआ मिला। इस गांव में भूमि विवाद चल रहा था। रघुनाथ साहू के परिवार व ग्रामीणों के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। अब यह विवाद रौद्र रूप ले लिया। जिस युवक की शव जंगल में मिली है, वह एमपी के बालाघाट जिले में आता है। ऐसे में बालाघाट पुलिस मामले की जांच करेगी। गांव में आगजनी व हत्या की जांच कबीरधाम पुलिस करेगी। आज सोमवार को गांव में करीब 400 से अधिक जवान को तैनात किया गया। अभी भी गांव में एएसपी, डीएसपी समेत अन्य पुलिस के अधिकारी डटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed