फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Laborer who went to extract sand from river went missing search is going on since yesterday evening in Kabirdh

Kabirdham: नदी में रेत निकालने गया मजदूर हुआ लापता, कल शाम से की जा रही तलाश

Sun, 20 Oct 2024 01:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Oct 2024 01:43 PM IST
सार

कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरझिटी पुराना के हाफ नदी में कल शनिवार शाम 5 बजे से लेकर आज रविवार दोपहर 12 बजे तक एक मजदूर लापता है।

विज्ञापन
Laborer who went to extract sand from river went missing search is going on since yesterday evening in Kabirdh
तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरझिटी पुराना के हाफ नदी में कल शनिवार शाम 5 बजे से लेकर आज रविवार दोपहर 12 बजे तक एक मजदूर लापता है। बताया जा रहा है कि ये मजदूर अपने अन्य साथियों के साथ यहां रेत निकालने के लिए पहुंचे था। इसी दौरान राजू धुर्वे उम्र 35 निवासी ग्राम नरसिंहपुर थाना पंडरिया नदी के गहरे पानी में चला गया। मौके पर मौजूद उसके साथी मजदूरों ने ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन, वह नहीं मिला। ऐसे में देर रात का पंडरिया थाना पुलिस को जानकारी दी। रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान को बंद किया गया। 

विज्ञापन


आज रविवार को पुलिस की टीम ने रेस्क्यू अभियान को लेकर दुर्ग से SDRF की टीम को बुलाया है। दोपहर 12बजे तक लापता राजू धुर्वे का कोई पता नहीं चल सकता है। वर्तमान में नदी के खोजबीन चल रहा है। बताया जा रहा है कि नदी से अवैध तरीके से रेत निकालने के चक्कर में करीब 20 मीटर गहरा हो चुका है। अंदेशा है कि इसी गहरे पानी में राजू धुर्वे डूब गया होगा। ये सभी मजदूर कल शाम को इस गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट लेकर आए हुए थे। वापसी के दौरान रेत ले जाने की प्लानिंग थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed