फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Knife attack on youth in Kabirdham accused arrested

Kabirdham: सोल्यूशन नहीं मिलने से नाराज युवक ने चाकू से किया हमला, पीड़ित गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Fri, 22 Mar 2024 01:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 22 Mar 2024 01:28 PM IST
सार

पीड़ित युवक जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर भागने लगा तब आरोपी दौडाकर पीड़ित के ऊपर दो तीन बार वार किया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Knife attack on youth in Kabirdham accused arrested
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम के कवर्धा शहर में चाकू मारकर एक युवक ने दूसरे युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना का है। मिली जानकारी के  अनुसार पीड़ित अमन कुर्रे पिता हरी उम्र 24 वर्ष निवासी घुघरी रोड अटल आवास कवर्धा में रहता है। मिनीमाता चौक शराब भट्ठी के पास चखना दुकान चलाता है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे आरोपी सोहेल खान निवासी मोहन गली कवर्धा जो सोल्यूशन का नशा करता है। वह पीड़ित के दुकान पर आया था, जिसे नशा मत किया करो कहकर समझाइश दिया और उसके पास रखे सोल्यूशन  को अपने पास रख लिया। 

विज्ञापन

 

कुछ देर बाद पीड़ित युवक अमन शाम 5:30 बजे पैदल अपने घर जा रहा था। पुराना पुलिया के नीचे मिनीमाता चौक पहुंचा था, तभी आरोपी सोहेल खान पीछा करते आया और मेरा सोल्यूशन रखे हो, तुम्हे जिंदा नही छोडुंगा कहकर हत्या करने के नियत धारदार चाकु से गला में वार कर दिया।  

विज्ञापन

 

पीड़ित युवक जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर भागने लगा तब आरोपी दौडाकर पीड़ित के ऊपर दो तीन बार वार किया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी युवक सोहेल के खिलाफ धारा 307,25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी युवक को आज शुक्रवार को पुलिस ने सुबह गिरफ्तार किया है। जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed