{"_id":"6a8bdb5212dd30884904f25a","slug":"kawardha-police-recruitment-aspirants-protest-for-vacant-posts-camp-outside-home-minister-s-residence-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kawardha: पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, खाली पदों पर नियुक्ति की मांग, गृह मंत्री के आवास पर डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kawardha: पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, खाली पदों पर नियुक्ति की मांग, गृह मंत्री के आवास पर डाला डेरा
Mon, 24 Aug 2026 11:19 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:19 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है। प्रदर्शनकारी गृह मंत्री विजय शर्मा के आवास के बाहर डटे हैं। अभ्यर्थियों का दावा है कि पुलिस भर्ती में 1,940 खाली पदों पर तुरंत नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
गृह मंत्री के बाहर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा के आवास के बाहर डेरा डाल दिया है। उनका कहना है कि स्वीकृत पदों में बड़ी संख्या अब भी खाली हैं, इसलिए भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाकर रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों के अनुसार छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में कुल 5,967 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से 1,940 पद अभी भी रिक्त हैं। प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों की मांग है कि इन खाली पदों को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाए और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर दिया जाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: खुशखबरी: सीएम साय करेंगे डेढ़ लाख से ज्यादा श्रमिकों के खाते में रुपये ट्रांसफर, मेधावी बच्चों का होगा सम्मान
विज्ञापन
रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर अभ्यर्थी गृह मंत्री विजय शर्मा के आवास के बाहर जुटे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए मेहनत की है और रिक्त पद उपलब्ध होने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलना उनके लिए निराशाजनक है।
अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि स्वीकृत लेकिन खाली पड़े पदों का विवरण सार्वजनिक किया जाए और जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए। फिलहाल प्रदर्शन जारी है और अभ्यर्थी अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।