{"_id":"664d6e9304f5310f6e06a527","slug":"kabirdham-news-parents-killed-their-son-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham News: मां-बाप ही निकले हत्यारे, 35 वर्षीय बेटे को उतारा मौत के घाट; उसकी जुए की तल से थे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham News: मां-बाप ही निकले हत्यारे, 35 वर्षीय बेटे को उतारा मौत के घाट; उसकी जुए की तल से थे परेशान
Wed, 22 May 2024 09:33 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 22 May 2024 09:33 AM IST
सार
कवर्धा शहर से लगे ग्राम घुघरीकला निवासी राजू उम्र 35 का शव उसके खेत में मिला। बताया जा रहा है कि मां-बाप ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Kabirdham News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कवर्धा शहर से लगे ग्राम घुघरीकला निवासी राजू उम्र 35 का शव उसके खेत में मिला। बताया जा रहा है कि मां-बाप ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सिटी कोतवाली कवर्धा प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की गई। जांच के दौरान मृतक के माता-पिता पर शक हुआ। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में मां-बाप ने बताया कि मृतक कोई काम धंधा नहीं करता था और आए दिन जुआ-सट्टा में पैसा हारकर रुपए की मांग करता था। नहीं देने पर परिवार वालो के साथ मारपीट करता था। जिससे तंग आकर दोनों ने मिलकर खेत के बाड़ी में बिजली करंट लगाकर व गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन