फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Kabirdham Mining mafia launched deadly attack on SP and other policemen

कबीरधाम में फिर से बलवा: खनन माफियाओं का वन विकास निगम के अधिकारियों पर जानलेवा हमला, 15 पर एक्शन

Tue, 24 Sep 2024 09:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 24 Sep 2024 09:18 PM IST
सार

कबीरधाम के कुकदूर थाना क्षेत्र में रेत खनन माफियाओं का कहर देखने को मिला। जहां माफियाओं को पकड़ने गए वन विकास निगम के अधिकारियों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन
Kabirdham Mining mafia launched deadly attack on SP and other policemen
कुकदूर पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते 15 सितंबर को कबीरधाम जिले के ग्राम लोहारीडीह में हुए बवाल के दौरान ग्रामीणों ने एसपी समेत पुलिसकर्मी के ऊपर हमला किया था। ये मामला अभी शांत नहीं हुआ है। इस बीच जिले में फिर से बलवा हो गया है। सोमवार रात को रेत खनन कर रहें माफिया को पकड़ने गए वन विकास निगम के अधिकारियों के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। यह मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


इस मामले में आज मंगलवार को पुलिस ने 15 से अधिक आरोपी के खिलाफ धारा 109(1), 121(1), 132, 190, 191(2), 191(3), 221, 296, 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। कुकदूर थाना से मिली जानकारी अनुसार सहायक परियोजना परिक्षेत्र पंडरिया, सर्किल प्रभारी कुकदूर गणेश चन्द्रवंशी पिता अर्जुन चन्द्रवंशी उम्र 31 निवासी ग्राम गंडई थाना पांडातराई अपनी टीम के साथ 22 सितंबर की रात अवैध रेत उत्खनन की रोकथाम व आवश्यक कार्रवाई के लिए ग्राम डालामौहा रवाना हुए थे। 
विज्ञापन


उसी समय ग्राम डालामौहा के ग्रामीणों द्वारा रेत पकड़ने आने की बात को लेकर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मौके से वन विकास निगम की टीम ग्राम भेडागढ के रास्ते से ग्राम पंडरीखार होते हुए ग्राम कामठी पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी ग्राम डालामौहा के करीब 15 आरोपी ने रेत पकड़ने की बात को लेकर मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारियों की वर्दी फाड़ दी। बड़ी मुश्किल से मौके से भाग कर आ गए। अगर नही भागते तो जान से खत्म कर देते। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच कर रहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed