{"_id":"69cf5bd15d26d787520eab8f","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4121384-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम के पंडरिया स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा: डॉक्टरों और स्टाफ से मारपीट, जान से मारने की धमकी, 4 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम के पंडरिया स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा: डॉक्टरों और स्टाफ से मारपीट, जान से मारने की धमकी, 4 गिरफ्तार
Fri, 03 Apr 2026 12:15 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त से आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबीरधाम जिले के पंडरिया के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधी रात को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ असामाजिक तत्वों ने अस्पताल में घुसकर डॉक्टरों और स्टाफ के साथ जमकर अभद्रता और मारपीट की। घटना 1-2 अप्रैल की दरम्यानी रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार, आरोपियों ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों व कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की और जान से मारने की धमकी तक दे डाली। अचानक हुए इस हंगामे से अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थाना पंडरिया पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करते हुए शांति व्यवस्था बहाल की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों-दिनेश जोगी, कमल पाटले, देवकुमार टंडन और जितेंद्र बंजारे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पंडरिया एसडीओपी भूपत सिंह धनेश्री ने बताया कि इस कार्रवाई में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद सभी को न्यायालय में पेश कर सीधे जेल भेज दिया गया।आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं, जिससे उनकी पृष्ठभूमि संदिग्ध मानी जा रही है। कबीरधाम पुलिस ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने और चिकित्सा कर्मियों से दुर्व्यवहार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आम जनता से कानून का पालन करने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन