{"_id":"6985cef831880e31da0504dc","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-3921642-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: नौकरी का झांसा देकर 12 लाख से अधिक की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की लोगों से ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: नौकरी का झांसा देकर 12 लाख से अधिक की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की लोगों से ये अपील
Fri, 06 Feb 2026 07:22 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 07:22 PM IST
सार
कबीरधाम जिले के पुलिस चौकी पोंडी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला तब सामने आया जब सुरजपुरा निवासी रूपेश जायसवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिले के पुलिस चौकी पोंडी ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला तब सामने आया जब सुरजपुरा निवासी रूपेश जायसवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने मिलकर उनके भांजे कृष्णा कुमार जायसवाल से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 29 सितंबर 2023 से 25 फरवरी 2024 के बीच कुल 12 लाख 62 हजार रुपये की ठगी की है। पुलिस ने इस शिकायत पर धारा 420 और 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी और फरार आरोपी
जांच के दौरान, आरोपी भागीरथी साहू, जिसे पहले ही हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी थी, को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। वहीं, अन्य आरोपी हरिषंकर गजभिये और डोमार चंदेल घटना के समय से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ फरारी पंचनामा तैयार कर उनकी चल-अचल संपत्ति का पता लगाने के लिए संबंधित तहसील कार्यालयों से जानकारी मांगी है। फरार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अलग चालान प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
नया आरोपी गिरफ्तार, ठगी का तरीका खुलासा
प्रकरण की विस्तृत विवेचना के दौरान, पुलिस ने आरोपी उमेश चंद्रा, जो अरसिया थाना जैजैपुर जिला शक्ति का निवासी है, को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उमेश चंद्रा ने नौकरी दिलाने के नाम पर अंकसूची और अन्य मूल दस्तावेज लेने तथा 5 लाख रुपये नकद लेने की बात स्वीकार की। आरोपी के पास से ठगी से संबंधित दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। पर्याप्त सबूत मिलने पर उमेश चंद्रा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
पुलिस की अपील: सतर्क रहें, ठगी से बचें
कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी प्रकार के प्रलोभन या आर्थिक लेन-देन से बचें। यदि किसी भी प्रकार की संदेहास्पद गतिविधि दिखाई दे, तो तत्काल निकटतम थाना या पुलिस चौकी को सूचित करें। यह घटना सरकारी नौकरियों के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को उजागर करती है।