फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Kabirdham Indefinite strike of Gramin Dak Sevak Sangh begins

कबीरधाम: ग्रामीण डाक सेवक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, सात सूत्रीय मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Tue, 12 Dec 2023 03:37 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Dec 2023 03:37 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में ग्रामीण डाक सेवक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। दोपहर को अपनी मांगों को लेकर रैली निकाली और कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौपा है।

विज्ञापन
Kabirdham Indefinite strike of Gramin Dak Sevak Sangh begins
ग्रामीण डाक सेवक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को कबीरधाम जिले में ग्रामीण डाक सेवक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। दोपहर को अपनी मांगों को लेकर रैली निकाली और कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौपा है। जानकारी अनुसार, अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद 12 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है।

विज्ञापन


संघ के नेताओं ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर लगातार ज्ञापन और आवेदन दिया गया। केन्द्र सरकार द्वारा केवल आश्वासन मिलता रहा है, लेकिन अब ये नहीं चलेगा। खाली हाथ रिटायर होना मंजूर नहीं है। संघ की प्रमुख रूप से सात मांगे हैं,जिनमे आठ घंटे का काम, पेंशन, कमलेश चंद्र कमेटी की सभी सिफारिश को लागू करना, ग्रामीण डाक सेवक की एसडीबीएस में सेवा निर्वहन लाभ तीन फीसदी से बढ़कर दस फीसदी करने, सभी प्रकार की प्रोत्साहन योजना को समाप्त कर जैसे आइपीपीबी, आरपीएलआइ, बचत योजना, मनरेगा भुगतान को बंद कर कार्यभार की गणना की जाए।
विज्ञापन


इधर, मंगलवार से हड़ताल शुरू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की डाकसेवा प्रभावित है। कबीरधाम जिले के करीब 100 से अधिक ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल में शामिल है। इस कारण ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों में ताला लटका है। हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में चिट्ठी पत्रों का वितरण नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed