{"_id":"6826005b9ef5a4acbf013336","slug":"kabirdham-head-constable-collected-rs-5-lakh-each-in-name-of-getting-jobs-2025-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठग निकला वर्दी वाला: पुलिस में प्रधान आरक्षक ने नौकरी लगाने के नाम की ठगी, 5-5 लाख वसूले; एसपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठग निकला वर्दी वाला: पुलिस में प्रधान आरक्षक ने नौकरी लगाने के नाम की ठगी, 5-5 लाख वसूले; एसपी से शिकायत
Thu, 15 May 2025 08:26 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 15 May 2025 08:26 PM IST
सार
कबीरधाम में पुलिस विभाग में तैनात प्रधान आरक्षक ने नौकरी लगाने के नाम पर 5-5 लाख वसूली की है। पीड़ितों ने एसपी से लिखित में शिकायत की है और न्याय मांगा है।
विज्ञापन
थाना कोतवाली कबीरधाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिले में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का आरोप पुलिस विभाग के एसआईबी विंग में पदस्थ प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह मरावी पर लगा है।
विज्ञापन
तीन गोपनीय सैनिकों ने गंभीर आरोप लगाया है कि बहादुर सिंह मरावी ने आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 5-5 लाख रुपये की वसूली की है। प्रधान आरक्षक ने विभागीय अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर वाले आरक्षक पद पर नियुक्ति के आदेश थमाए, जो पूरी तरह से फर्जी थे।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़ित सैनिकों ने सिटी कोतवाली कवर्धा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया है। मामले की जांच कर रही है। इस शिकायत के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। क्योंकि, ऐसा पहली बार है कि खुद पुलिस विभाग के जवान ने नौकरी लगाए जाने के नाम पर ठगी किया है।
विज्ञापन
इस संबंध में कबीरधाम एसपी धर्मेंद्र छवई ने बताया कि प्रधान आरक्षक द्वारा फर्जी नियुक्ति पत्र देने की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।