फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Heavy rain in Kabirdham Villagers informed Deputy CM Vijay Sharma visited

कबीरधाम में भारी बारिश : डिप्टी सीएम को ग्रामीणों ने दी जानकारी, विजय शर्मा ने किया दौरा, राहत बचाव के निर्देश

Tue, 10 Sep 2024 01:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 10 Sep 2024 01:42 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बीती रात से बारिश हो रही है। इस बारिश से नदी किनारे बसे गांव में बाढ़ के हालात बन गए हैं। आज मंगलवार की सुबह कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा को ग्रामीणों ने फोन पर बाढ़ को लेकर जानकारी दी।

विज्ञापन
Heavy rain in Kabirdham Villagers informed Deputy CM Vijay Sharma visited
डिप्टी सीएम ने लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बीती रात से बारिश हो रही है। इस बारिश से नदी किनारे बसे गांव में बाढ़ के हालात बन गए हैं। आज मंगलवार की सुबह कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा को ग्रामीणों ने फोन पर बाढ़ को लेकर जानकारी दी। वे मौके पर सुबह 10 बजे पहुंच गए थे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है। साथ ही राहत बचाव के निर्देश दिए है। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि सुबह ही कॉल आया था कि भैया बारिश बहुत हो गई है। गांव में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। सुबह ही कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम खोलवा, ग्राम सिंघनपुरी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। लोगों से मुलाकात कर चर्चा की। मौके पर अफसरों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए है। वहीं जिले में बाढ़ आपदा नियत्रंण कक्ष में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन


कंट्रोल रूम का फोन नंबर 07741-232038 है। उक्त नियंत्रण कक्ष 24 घंटा क्रियाशील रहेगा। पुलिस नियत्रंण कक्ष 07741-232674,231887,100 अथवा 112, जिला चिकित्सालय  07741-233553, 108 पर भी बाढ़ संबंधित सूचना दी जा सकती है। कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कबीरधाम जिले में बीते 24 घंटे के भीतर 50 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जून से 10 सितंबर तक जिले में बारिश  
तहसील का नाम         बारिश(मिमी)
रेंगाखारकला        1000
पिपरिया            983.8
कवर्धा            981.6
कुकदूर            862.4
बोड़ला            802.9
सहसपुर लोहारा        764
पंडरिया            573.2
कुंडा            432.3
औसत            800



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed