फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Ganja smuggling in Kabirdham: 54 kg of ganja was being smuggled under a hydraulic trolley two accused arrested

कबीरधाम में गांजा तस्करी: हाइड्रोलिक ट्रॉली के नीचे 54 किलो गांजा कर रहे थे तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Oct 2024 07:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Oct 2024 07:39 PM IST
सार

रविवार को कबीरधाम पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई किया है। पुलिस ने हाइड्रोलिक ट्रॉली के नीचे 5.40 लाख रुपए कीमत के 54 किलो गांजा को जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Ganja smuggling in Kabirdham: 54 kg of ganja was being smuggled under a hydraulic trolley two accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को कबीरधाम पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई किया है। पुलिस ने हाइड्रोलिक ट्रॉली के नीचे 5.40 लाख रुपए कीमत के 54 किलो गांजा को जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र का है। बोड़ला थाना प्रभारी टीआई राजेश चंड ने बताया कि आज रविवार को फॉरेस्ट नाका बोड़ला के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां मुखबिर की सूचना पर एक वाहन को रोका। जांच के दौरान हाइड्रोलिक ट्रॉली के नीचे छुपाए गए 52 अलग-अलग पैकेट में 54 किलो गांजा बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


गांजा व वाहन दोनों को जब्त कर लिया है। आरोपियों का नाम प्रशांत भुक्ता पिता एकलव्य भुक्ता, उम्र 27 निवासी बोरझरकोटा थाना बाऊसुणी, जिला बौद्ध, ओडिशा व जुलु डांग पिता बीजा डांग, उम्र 25 निवासी ग्राम बरहापथर,थाना बाऊसुणी, जिला बौद्ध, ओडिशा है। इन दोनों के खिलाफ धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई को लेकर राजनांदगांव रेंज आईजी दीपक झा ने निर्देश दिए है कि नशे के कारोबार में शामिल अन्य अपराधियों की जांच की जाए। यह भी सुनिश्चित किया कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार से जुड़े सभी अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed