फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Gang busted involved in theft at 20 places in Kabirdham district

शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश: कबीरधाम जिले में 20 जगह पर की चोरी, 10.25 लाख रुपये का सामान और नकदी जब्त

Thu, 08 Aug 2024 11:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 08 Aug 2024 11:03 PM IST
सार

पूछताछ में आरोपियों ने कबीरधाम जिला अंतर्गत 10 चोरी, दामापुर पुलिस चौकी व कुंडा थाना क्षेत्र में सात चोरी व पंडरिया थाना क्षेत्र में तीन चोरी समेत पांडातराई थाना क्षेत्र में भी चोरी करने की बात कबूली है।

विज्ञापन
Gang busted involved in theft at 20 places in Kabirdham district
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम पुलिस ने गुरुवार को शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के पांच आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हैं। ये कबीरधाम जिले में 20 जगह पर चोरी की वारदात कर चुके हैं। इनके कब्जे से 10.25 लाख रुपया का सामान व नकदी जब्त की गई है। 

विज्ञापन


प्रेस वार्ता में एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि थाना कुंडा व पुलिस चौकी दामापुर क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना हो रही थीं। इस मामले में पुलिस की जांच चल रही थीं। इसी क्रम में साइबर सेल व थाना-चौकी की पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा। इनसे पूछताछ करने पर कबीरधाम जिला अंतर्गत 10 चोरी, दामापुर पुलिस चौकी व कुंडा थाना क्षेत्र में सात चोरी व पंडरिया थाना क्षेत्र में तीन चोरी समेत पांडातराई थाना क्षेत्र में भी चोरी करने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा कई चोरी मुंगेली व बेमेतरा जिले में भी की हैं। इनके खिलाफ पूर्व में मुंगेली जिले में अपराध दर्ज है, जिसमें जेल जा चुके हैं और जमानत पर बाहर हैं। इस शातिर चोर गिरोह में कुल सात सदस्य हैं, जिनमें से पांच चोर पकड़े गए है और दो चोर फरार हैं। फरार चोर के संबंध में पूछताछ चल रही है। 
विज्ञापन


सभी आपस में रिश्तेदार, रेकी के बाद करते थे चोरी 
पकड़े गए सभी चोर आपस में रिश्तेदार हैं। ये चोरी से पहले रेकी करते थे। इसके बाद संबंधित घर या दुकान में रात के समय धावा करते थे। वर्तमान में पुलिस की गिरफ्त में आरोपियों में आशीष पात्रे (उम्र 20) पिता बलभद्र पात्रे, जगमोहन मोहल्ले पिता अंजोर दास मोहल्ले, राहुल धृतलहरे पिता प्यारेलाल धृतलहरे तीनों निवासी ग्राम केस्टरपुर जिला मुंगेली, इनके अलावा मनजीत टंडन (उम्र 18) पिता मनीराम टंडन निवासी ग्राम विचारपुर जिला मुंगेली, सागर पात्रे पिता राजेंद्र पात्रे निवासी जिला मुंगेली है। फरार आरोपी में राजकुमार उर्फ रंगा पिता चंद्र कुमार व रूपेश बंजारा पिता साधराम बंजारा दोनों निवासी ग्राम केस्टरपुर जिला मुंगेली के हैं। पूर्व में आरोपी आशीष व राजकुमार पुलिस बनकर एक व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सामान जब्त किया
पुलिस ने शातिर चोरों से सोना-चांदी के आभूषण, जिसकी कीमत लगभग 4.50 लाख रुपये हैं। इसके अलावा नकीद व चोरी से प्राप्त रुपये से खरीदी गई तीन बाइकें, चोरी में प्रयुक्त एक बाइक व दो स्कूटी कीमत, टुल्लू पंप, सबमर्सिबल पंप, स्टील व कांस्य बर्तन को जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कीमत करीब 10.25 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed