{"_id":"689b37504b533b095202a46b","slug":"fraud-of-rs-10-lakh-in-the-name-of-getting-a-patwari-job-accused-sent-to-jail-in-kabirdham-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम : पटवारी की नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी, आरोपी को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम : पटवारी की नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी, आरोपी को भेजा गया जेल
Tue, 12 Aug 2025 07:13 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 12 Aug 2025 07:13 PM IST
सार
आज कबीरधाम पुलिस ने बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पति-पत्नी से पटवारी पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपये लिए। बदले में फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज कबीरधाम पुलिस ने बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पति-पत्नी से पटवारी पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपये लिए। बदले में फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। कबीरधाम एएसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि पीड़ित गोपेश्वर साहू निवासी ग्राम गगरिया-खम्हरिया ने 6 जनवरी 2025 को थाना साहसपुर लोहरा में शिकायत की थी।
विज्ञापन
उसने बताया कि राजनांदगांव के ममता नगर निवासी असलम खान पिता युसुफ खान उम्र 35 निवासी वार्ड क्रमांक 17, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव ने खुद को प्रभावशाली बताकर उसे व उसकी पत्नी को पटवारी पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बदले 10 लाख रुपये लिए। बाद में फर्जी नियुक्ति आदेश दे दिया। शिकायत पर थाना साहसपुर लोहरा में धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में आरोपी पर धारा 467, 468, 471 भी जोड़ी गई। इसके बाद जांच शुरू हुई। जांच टीम ने आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। आरोपी असलम खान को राजनांदगांव से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने ठगी की बात कबूल की। उसके पास से एक मोबाइल, परीक्षा प्रवेश पत्र, फर्जी नियुक्ति आदेश व अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
विज्ञापन