फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Former CM Bhupesh Baghel attacks BJP government of Chhattisgarh on increasing crime

Kabirdham: 'जो जनता को सुरक्षा न दे सके, वह सरकार किस काम की', पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा को घेरा

Sun, 15 Sep 2024 10:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 15 Sep 2024 10:58 AM IST
सार

राज्य में बढ़ते अपराध के ग्राफ को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि इस भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा प्रताड़ना महिलाओं को ही झेलनी पड़ रही है। इस डबल इंजन सरकार में चार साल की बच्ची से लेकर बुजुर्ग महिला भी सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन
Former CM Bhupesh Baghel attacks BJP government of Chhattisgarh on increasing crime
कबीरधाम में भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को कबीरधाम पहुंचे। यहां वे देर रात तक कई कार्यक्रम में शामिल हुए। सबसे पहले राजीव भवन, छिरहा (कवर्धा) में आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए। जिला महिला कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों से मिले। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। 

विज्ञापन


राज्य में बढ़ते अपराध के ग्राफ को लेकर उन्होंने कहा कि इस भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा प्रताड़ना महिलाओं को ही झेलनी पड़ रही है। इस डबल इंजन सरकार में चार साल की बच्ची से लेकर बुजुर्ग महिला भी सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था जैसी चीज अब छत्तीसगढ़ में बाकी नहीं है। जो सरकार जनता को सुरक्षा नहीं रख सकती, वह सरकार किस काम की। 
विज्ञापन


जशपुर, रायगढ़, दुर्ग समेत कई जिलों में अपराध बढ़े हैं। इसके अलावा कवर्धा विधायक व राज्य के डिप्टी सीएम गृह मंत्री विजय शर्मा के ऊपर बघेल ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि खुद डिप्टी सीएम विजय शर्मा के गृह जिले कबीरधाम में अपराध बढ़ा है। यहां इस साल 20 से अधिक हत्या की वारदात हो चुकी हैं। कई दुष्कर्म के मामले भी सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल कवर्धा में आयोजित चन्द्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए। इस मौके पर पूरे प्रदेश भर से राजनीतिक व सामाजिक प्रतिनिधियों का समाज की ओर से स्वागत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed