फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Fish weighing 80 kg found in Sarodha Dam in Kawardha

Video: सरोधा बांध में मिली विशालकाय मछली... जिसने भी देखा वह देखते ही रह गया, मत्स्य पालन विभाग ने बताई खासियत

Tue, 20 Feb 2024 07:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 20 Feb 2024 07:11 PM IST
सार

आमतौर पर यह मछली कम ही दिखाई देती है। इतनी विशालकाय मछली के मिलने की खबर कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गई।

विज्ञापन
Fish weighing 80 kg found in Sarodha Dam in Kawardha
विशालकाय मछली के साथ लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा शहर से लगे सरोधा बांध में एक 80 किलो वजनी मछली मिली है। यह मछली तकरीबन छह से सात फुट लंबी है। इस विशालकाय मछली को जिसने भी देखा, देखता ही रह गया।

विज्ञापन


विज्ञापन
Trending Videos

मत्स्य पालन विभाग के अनुसार, इसे ब्लैक कार्प मछली कहा जाता है। ब्लैक कार्प मछली को ब्लैक अमूर के नाम से भी जाना जाता है। कुछ दक्षिण एशियाई देशों में ब्लैक कार्प मछली की खेती बहुत लोकप्रिय हुई है। ब्लैक कार्प मछली पूर्व एशिया की नदियों-झीलों में अधिक पाई जाती है। 

विज्ञापन

एशियाई देशों में ब्लैक कार्प मछली का पॉलिकल्चर बहुत लोकप्रिय है। ब्लैक कार्प मछली को अकेले स्टॉक नहीं किया जाता है, ब्लैक कार्प मछली को हमेशा अन्य कार्प मछली प्रजातियां जैसे सिल्वर कार्प, ग्रास कार्प, आदि के साथ पाली जाती है। ब्लैक कार्प मछली का पालन करना बहुत ही सरल है। 

विज्ञापन

साथ ही बताया कि आमतौर पर यह मछली कम ही दिखाई देती है। इतनी विशालकाय मछली के मिलने की खबर कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गई। मछली को स्थानीय कवर्धा के मार्केट में बेचा गया है। इसका रेट भी अन्य मछलियों की तुलना में ज्यादा होता है। ये करीब 300 रुपये प्रति किलो के दाम में बेची गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed