फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   First picture of voting for Lok Sabha elections surfaced in Kabirdham

Kabirdham: लोस चुनाव के लिए डाक मत पत्र से मतदान शुरू, मतदान की कराई जा रही वीडियोग्राफी

Mon, 15 Apr 2024 02:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 15 Apr 2024 02:44 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में तीन चरण में लोकसभा का चुनाव होना है। कबीरधाम जिला राजनांदगांव लोकसभा सीट अंतर्गत आता है। आज सोमवार को लोकसभा चुनाव को लेकर पहली तस्वीर सामने आई है। 

विज्ञापन
First picture of voting for Lok Sabha elections surfaced in Kabirdham
बुजुर्ग महिला ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में तीन चरण में लोकसभा का चुनाव होना है। कबीरधाम जिला राजनांदगांव लोकसभा सीट अंतर्गत आता है। आज सोमवार को लोकसभा चुनाव को लेकर पहली तस्वीर सामने आई है। दरअसल, कबीरधाम जिले के पंडरिया व कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक बुजुर्ग कुल 166 मतदाता द्वारा डाक मतपत्र से घर बैठे मतदान किया जाएगा। इसकी शुरूआत आज सोमवार से हो गई है। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय के निर्देश पर मतदान दल रवाना हुआ। जिले के विधानसभा पंडरिया के लिए 3 रूट व कवर्धा के लिए 7 रूट निर्धारित किए गए है। जहां मतदान दल द्वारा मतदान की प्रक्रिया कराई जा रही है। इसके लिए 10 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं, जो मतदान के हर पहलुओं पर नजर रख रही है। दो माइक्रो आब्जर्वर रिजर्व रखा गया है।

विज्ञापन
 
वीडियोग्राफी भी करवा रहे

घर बैठे मतदान को लेकर वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा आज 15 और कल 16 अप्रैल को डाक मतपत्र के माध्यम से 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता और दिव्यांगजनों को घर पहुंचकर मतदान का कार्य संपादित कराया जाना है। डाक मतपत्र संपादित के दौरान राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि, बीएलओ, ग्राम सचिव उपस्थित रहेंगे। 15 व 16 अप्रैल को डाक मत पत्र से मतदान करने में वंचित मतदाताओं को 18 अप्रैल को दूसरा और अवसर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed