फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   first Monday of Sawan 16 km long padyatra will be organised for Bhoramdev temple in Kabirdham

Kabirdham: सावन के पहले सोमवार को भोरमदेव मंदिर के लिए 16 किमी लंबी पदयात्रा, 10 हजार लोग होंगे शामिल

Sun, 07 Jul 2024 03:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 07 Jul 2024 03:32 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम स्थित प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर तक हर साल सावन महीने के प्रथम सोमवार को पदयात्रा का आयोजन किया जाता है। यह पदयात्रा पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है। पदयात्रा में कई बड़े नेता व अधिकारी शामिल होते हैं।

विज्ञापन
first Monday of Sawan 16 km long padyatra will be organised for Bhoramdev temple in Kabirdham
पदयात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम स्थित प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर तक हर साल सावन महीने के प्रथम सोमवार को पदयात्रा का आयोजन किया जाता है। यह पदयात्रा पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है। पदयात्रा में कई बड़े नेता व अधिकारी शामिल होते हैं। कवर्धा से करीब 16 किमी लंबी इस पदयात्रा में 10 हजार से अधिक लोग शामिल होते हैं। इस साल पदयात्रा सावन के पहले सोमवार पर 22 जुलाई को निकाली जाएगी। 

विज्ञापन


भोरमदेव पदयात्रा सुबह सात बजे कवर्धा के बूढ़ा महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर भोरमदेव मंदिर तक होगी। इस आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने भोरमदेव मंदिर परिसर में अधिकारियों की बैठक लेकर यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पदयात्रा की व्यवस्थाओं के लिए उन्हें दायित्व सौंपे है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यवस्था और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम रहें। सभी अधिकारी को जिम्मेदारी पूर्वक सौंपे गए दायित्व को समय सीमा में पूरा करने निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक के बाद भोरमदेव मंदिर परिसर समेत पदयात्रियों के रुकने के लिए भवन, मेला स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


कलेक्टर ने कांवरियों के विश्राम के लिए रास्ते में पड़ने वाले पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, प्रतीक्षालय आदि सार्वजनिक स्थानों को आरक्षित रखते हुए वहां के शौचालय, बिजली, पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भोरमदेव मंदिर के पास स्थित कांवरिया भवन समेत अन्य सार्वजनिक भवनों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि भोरमदेव मंदिर तक यह पदयात्रा साल 2008 में शुरू हुई है, जो कोरोना काल के वर्ष 2020 व 2021 को छोड़कर लगातार हर साल हो रहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed