फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Fierce collision between car and bike two bike riders died on spot in Kabirdham

Kabirdham: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत, कार चालक हुआ फरार

Mon, 03 Jun 2024 12:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 03 Jun 2024 12:59 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में फिर से एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मामला जिले के पंडरिया थाना का है। घटना रात करीब 1.30 बजे की है।

विज्ञापन
Fierce collision between car and bike two bike riders died on spot in Kabirdham
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

कबीरधाम जिले में फिर से एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मामला जिले के पंडरिया थाना का है। घटना रात करीब 1.30 बजे की है। थाना से मिली जानकारी अनुसार टेकलाल बघेल पिता श्यामा बघेल उम्र 40 निवासी ग्राम डोमनपुर व हरनारायण खांडे पिता पवन लाल उम्र 43 निवासी रतनपुर एक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर आ रहे थे। तभी पंडरिया के न्यू बस स्टैंड के पास उनकी बाइक व एक कार के साथ भिड़ंत हो गई। 

विज्ञापन


मौके पर ही टेकलाल बघेल व हरनारायण खांडे की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया है। इस मामले में पंडरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है। 

विज्ञापन


वहीं फरार कार चालक के संबंध में पतासाजी की जा रही है। गौरतलब है कि कबीरधाम जिले के एक दिन पहले रविवार को भी भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई थी। ये मामला दशरंगपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। दूसरे दिन आज सोमवार को फिर से दो लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed