फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   father of two children kidnapped and misdeed a minor girl In Kabirdham

पापी पिता की काली करतूत: कबीरधाम में नाबालिग लड़की का अपहरण, फिर किया गंदा काम; पुलिस ने बिलासपुर से दबोचा

Fri, 23 Aug 2024 02:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 23 Aug 2024 02:44 PM IST
सार

कबीरधाम में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां दो बच्चों के पिता ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बिलासपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
father of two children kidnapped and misdeed a minor girl In Kabirdham
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दो बच्चों के पिता ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के कब्जे से बिलासपुर से बरामद किया है। पूरा मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


जिले के एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि पीड़िता के परिजन ने 19 अगस्त को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी नाबालिक लड़की को 17 अगस्त को कोई बहला फुसलाकर घर से अपहरण कर ले गया था। रिपोर्ट पर थाना बोड़ला में धारा 137(2 ) बीएनएस दर्ज कर विवेचना शुरू की। 
विज्ञापन


इस दौरान पता चला कि पीड़िता को गौकरण झारिया ने अपहरण किया है। आरोपी दो बच्चों का पिता है। शुरुआती जांच में आरोपी अपने साथ नाबालिक लड़की को पंडरिया क्षेत्र की ओर जाने की जानकारी मिली। साइबर सेल की सहायता से गौकरण झारिया के मोबाइल नंबर का सीडीआर और मुह्वमेंट का अवलोकन किया गया, तो पता चला की वह बिलासपुर के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की टीम को बिलासपुर रवाना किया गया। टीम द्वारा आरोपी गौकरण झारिया को बिलासपुर के पास पकड़ा गया और उसके कब्जे से नाबालिक लड़की को बरामद कर थाना बोड़ला लाया गया। 


थाना में महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता से पूछताछ की गई। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपी गौकरण झारिया ने बहला फुलाया कर अपने साथ ले गया और शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64 (1) बीएनएस, धारा चार पाक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर जोड़ा गया। आरोपी गौकरण झारिया पिता चंद्रिका झारिया उम्र 23 निवासी ग्राम मंडलटोला थाना बोड़ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed