{"_id":"68ea61a31319cf06c80c12d2","slug":"farmers-protest-against-cooperative-sugar-factory-in-kabirdham-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham News: सहकारी शक्कर कारखाने के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham News: सहकारी शक्कर कारखाने के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे किया जाम
Sat, 11 Oct 2025 07:25 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: राहुल तिवारी
Updated Sat, 11 Oct 2025 07:25 PM IST
सार
कबीरधाम में आज शनिवार दोपहर करीब तीन कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे पर किसानों ने चक्काजाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि सहकारी शक्कर कारखाना में नियम विरुद्ध शेयर बांटा गया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम में कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे स्थित ग्राम राम्हेपुर के भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के सामने किसानों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम शाम करीब पांच बजे तक चला। इस कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
दसअसल, भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा किसानों को 2100 रुपये में शेयर दिया जा रहा है, लेकिन नियम विरुद्ध शेयर बांटे जाने की जानकारी सामने आने के बाद किसानों का गुस्सा फूट पड़ा व हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। गन्ना किसान सोनी वर्मा, उमेश वर्मा ने बताया कि बीते शुक्रवार को कारखाना प्रबंधन द्वारा कुछ लोगों को नियम विरुद्ध शेयर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरे सामान्य किसानों के लिए कई प्रकार के नियम बनाए गए हैं। इसी के विरोध में यहां पहुंचे किसानों ने चक्काजाम किया है। दूसरी ओर हाईवे में हुए अचानक चक्काजाम से पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पुलिस चौकी पोंड़ी से पुलिस टीम व बोड़ला तहसीलदार को आना पड़ा। किसानों को समझाकर चक्काजाम को खत्म कराया गया।
विज्ञापन