{"_id":"693bbc1b29d24be92d068318","slug":"family-members-stage-protest-after-death-of-newborn-in-kawardha-district-hospital-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: नवजात की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूटा, अस्पताल के सामने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: नवजात की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूटा, अस्पताल के सामने किया विरोध प्रदर्शन
Fri, 12 Dec 2025 12:24 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:24 PM IST
विज्ञापन
Kabirdham News
- फोटो : अमर उजाला
कबीरधाम जिले के कवर्धा जिला अस्पताल में आज शुक्रवार सुबह एक नवजात की मौत हो गई। मासूम का कुछ दिनों से अस्पताल में उपचार चल रहा था। बच्चे की मौत होने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने लापरवाही का आरोप लगा अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारी भी शामिल हुए हैं। परिजनों ने कार्रवाई व अस्पताल प्रबंधन की जवाबदेही तय करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ट
विज्ञापन
घटना से स्थानीय लोगों में भी गहरा आक्रोश है और वे परिजनों का समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी, आकाश केसरवानी ने कहा कि जिला अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही के चलते नवजात की मौत हुई है। परिजनों के साथ हमारे कार्यकर्ता भी अस्पताल परिसर में ही न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। परिजनों का आरोप है कि समय पर उपचार और उचित देखभाल मिल जाती तो बच्चे की जान बच सकती थी।
विज्ञापन