फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Even after the death of 19 people no lessons are being learnt in Kabirdham

Kabirdham: 19 लोगों की मौत के बाद भी नहीं ले रहे सबक, छोटा हाथी वाहन पलटा, छह लोग घायल

Tue, 11 Jun 2024 12:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 11 Jun 2024 12:51 PM IST
सार

आज मंगलवार की सुबह करीब 7.30 बजे ऐसा ही एक हादसा हो गया है। यह हादसा कवर्धा से पोंड़ी नेशनल हाईवे स्थित ग्राम हरिनछपरा के पास हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को पांडातराई में उर्स के मौके पर कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन
Even after the death of 19 people no lessons are being learnt in Kabirdham
छोटा हाथी वाहन पलटा छह लोग घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा के तहत कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी घाट में बीते माह 20 मई को पिकअप वाहन 30 फीट नीचे खाई में गिर गया था। हादसे में 19 आदिवासियों की मौत और 16 घायल हुए। ये सभी ग्राम सेमरहा के रहने वाले है, जो जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस अपने घर जा रहे थे। इतने बड़े हादसे के बाद अभी भी लापरवाही बरती जा रही है। लोग वर्तमान में भी पिकअप वाहन में सफर कर रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


आज मंगलवार की सुबह करीब 7.30 बजे ऐसा ही एक हादसा हो गया है। यह हादसा कवर्धा से पोंड़ी नेशनल हाईवे स्थित ग्राम हरिनछपरा के पास हुआ है। हादसे में 6 लोग घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को पांडातराई में उर्स के मौके पर कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कवर्धा के एक टेंट हाऊस द्वारा टेंट का सामान लगाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आज मंगलवार को कार्यक्रम होने के बाद सुबह 7 बजे पांडातराई से छोटा हाथी वाहन में 11 लोग समेत कुर्सी व अन्य सामान भरकर वापस कवर्धा आ रहे थे। इसी दौरान ग्राम हरिनछपरा में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 6 लोग घायल हुए है। डॉयल 112 व पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल लाया गया है। सभी घायल को हल्की चोट आई है। इसी तरह सोमवार को भी एक पिकअप वाहन में लोग बैठे हुए थे। इस पर कवर्धा के यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए समन शुल्क वसूला है। बाहपानी हादसा के बाद अब तक पूरे जिले में ऐसे लापरवाही पूर्वक वाहन का उपयोग करने वालों से करीब चार लाख रुपए समन शुल्क वसूला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed