फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Even after 19 deaths people are not improving still traveling in goods vehicles in Kabirdham

Kabirdham: 19 मौतों के बाद भी नहीं सुधर रहे लोग, अभी भी मालवाहन में कर रहे सफर, आरटीओ ने की चालानी कार्रवाई

Sat, 01 Jun 2024 09:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 01 Jun 2024 09:07 PM IST
सार

 परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। 45 मालवाहनों पर सवारी परिवहन करते वाहन, 21 यात्री बस परमिट शर्तों के उल्लंघन करते पाए गए, 23 बड़े और छोटे वाहन हाईवे किनारे खड़े थे।

विज्ञापन
Even after 19 deaths people are not improving still traveling in goods vehicles in Kabirdham
आरटीओ ने पिकअप वाहन के खिलाफ की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा के तहत कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी घाट में बीते माह 20 मई को पिकअप वाहन 30 फीट नीचे खाई में गिर गया था। हादसे में 19 आदिवासियों की मौत और 16 घायल हुए हैं। ये सभी ग्राम सेमरहा के रहने वाले है, जो जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस अपने घर जा रहे थे। इतने बड़े हादसे के बाद अभी भी लापरवाही बरती जा रही है। लोग वर्तमान में भी पिकअप वाहन में सफर कर रहे हैं। हालांकि, जिले के आरटीओ द्वारा कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन

 

कबीरधाम आरटीओ एमएल साहू ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। 45 मालवाहनों पर सवारी परिवहन करते वाहन, 21 यात्री बस परमिट शर्तों के उल्लंघन करते पाए गए, 23 बड़े और छोटे वाहन हाईवे किनारे खड़े थे। ऐसे वाहन मालिकों से 3 लाख 20 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। मोटरयान अधिनियम के तहत यह कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। लोगों को सतर्क और सजग रहने की सलाह दी जा रही है, साथ ही मालवाहन में यात्री का परिवहन करने वाले सभी वाहनों पर कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed