फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Employees of cooperative sugar factory in Kabirdham sit on indefinite strike.

Kabirdham: सहकारी चीनी कारखाना के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे, पुराने कर्मी निकालने का कर रहे विरोध

Sat, 03 Aug 2024 09:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 03 Aug 2024 09:54 PM IST
सार

कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन कांग्रेस ने दिया है। इसको लेकर कांग्रेस नेता रवि चन्द्रवंशी ने कर्मचारियों से मुलाकात की है। कारखाना प्रबंधन से मांग की है कि कुछ मजदूरों को जबरदस्ती निकाला जा रहा है, जिन्हे तत्काल वापस लिया जाए।

विज्ञापन
Employees of cooperative sugar factory in Kabirdham sit on indefinite strike.
प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के पंडरिया स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी चीनी कारखाना के कर्मचारी शनिवार शाम से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। श्रमिक कल्याण संघ के अध्यक्ष रमाशंकर विश्वकर्मा, सचिव अजय बंजारे, भारतीय मजदूर संघ अध्यक्ष कृष्णा चंद्रवंशी ने बताया कि पुराने कर्मचारी को निकालकर अनावश्यक नए लोगों का भर्ती किया जा रहा है, जो पूर्णत: गलत है।

विज्ञापन


संघ के लोगों ने कहा कि नए लोगों की भर्ती से कारखाना को वित्तीय नुकसान हो रहा है। जिन कर्मचारियों को कारखाने से पृथक किया गया है, उन सभी कर्मचारियों को वापस लिया जाए। मांग को जल्द पूरा नहीं किया जाता है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। कारखाना के श्रमिक कल्याण संघ, भारतीय मजदूर संघ और अन्य संगठन के बैनर तले आंदोलन किया जा रहा है। इधर, हड़ताल के चक्कर में मेंटेनेंस कार्य प्रभावित हो रहा है। 
विज्ञापन


कर्मचारियों ने बताया कि कारखाना में गन्ना पेराई नवंबर माह से शुरू हो जाती है। इससे पहले कारखाना को तैयार करने के लिए अगस्त से अक्तूबर माह तक मेंटनेंस का कार्य किया जाता है। ताकि, पेराई के दौरान कोई दिक्कत न हो। अब मेंटनेंस के दौरान सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। ऐसे में आने वाले पेराई सीजन में दिक्कत होनी तय है। कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन कांग्रेस ने दिया है। इसको लेकर कांग्रेस नेता रवि चन्द्रवंशी ने कर्मचारियों से मुलाकात की है। कारखाना प्रबंधन से मांग की है कि कुछ मजदूरों को जबरदस्ती निकाला जा रहा है, जिन्हे तत्काल वापस लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed