{"_id":"653a97c3a9de5563eb0a5d65","slug":"election-commission-notice-to-assam-chief-minister-himanta-biswa-sarma-for-giving-controversial-statement-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election 2023: विवादित बयान देने पर असम के मुख्यमंत्री को चुनाव आयोग का नोटिस, 30 अक्तूबर तक मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election 2023: विवादित बयान देने पर असम के मुख्यमंत्री को चुनाव आयोग का नोटिस, 30 अक्तूबर तक मांगा जवाब
Thu, 26 Oct 2023 10:16 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 26 Oct 2023 10:16 PM IST
सार
बीते 18 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में भाजपा की ओर से कवर्धा व पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के दोनों प्रत्याशियों का नामांकन जमा करने से पहले आमसभा का आयोजन किया गया था। इस आमसभा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शामिल हुए और जनसभा को संबोधित किया था।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कवर्धा में जनसभा के संबोधन के दौरान विवादित बयान देने के मामले में चुनाव आयोग ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को नोटिस जारी किया है। बयान में उन्होंने एक धर्म पर निशाना साधा था। 30 अक्तूबर शाम पांच बजे तक उनसे जवाब मांगा है।
विज्ञापन
बीते 18 अक्तूबर, बुधवार को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में भाजपा की ओर से कवर्धा व पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के दोनों प्रत्याशियों का नामांकन जमा करने से पहले आमसभा का आयोजन किया गया था। इस आमसभा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शामिल हुए। उन्होंने आमसभा को दोपहर 2 बजे संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान एक धर्म विशेष को लेकर बयान दिया था।
विज्ञापन
संबोधन के दौरान ही उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि आज हमारे देश में कांग्रेस के शासन काल में लव जिहाद शुरू हुआ। आज छत्तीसगढ़ और हमारे असम के आदिवासियों को हर दिन धर्मातरण के लिए उकसा दिया जाता है और जब उनके खिलाफ आवाज उठती है तो भूपेश बघेल बोलते हैं हम लोग सेक्यूलर हैं। इसके अलावा कई आपत्तिजनक बातें कही थीं। इस मामले को लेकर चुनाव आयोग ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को नोटिस जारी किया है। 30 अक्तूबर शाम पांच बजे तक उनसे जानकारी मांगी है।
विज्ञापन