फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Drivers on way to strike again stop steering movement will start from night in Kabirdham

Kabirdham: फिर से हड़ताल की राह पर ड्राइवर, रात से स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन होगा शुरू, वाहन चालकों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 09 Jan 2024 04:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 Jan 2024 04:33 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन ने कहा कि हम चक्काजाम या हड़ताल जैसे कदम नहीं उठा रहे हैं, अपनी मर्जी से काम पर नहीं जा रहे हैं। विचार विमर्श के लिए अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन
Drivers on way to strike again stop steering movement will start from night in Kabirdham
रात से स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन होगा शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में एक बार फिर से वाहन चालकों की हड़ताल शुरू होने वाली है। इसे लेकर मंगलवार को कबीरधाम में छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन ने ज्ञापन सौंपा है। जिला अध्यक्ष राजेश श्रीवास ने बताया कि सभी ड्राइवर सरकार द्वारा बनाए गए हिट एट रन के कानून, जिसमें दस साल की सजा का प्रावधान है, इस कानून की वजह से हमे गाड़ी चलाने में डर लगने लगा है। इसलिए सभी ड्राइवर नौ जनवरी से लेकर जब तक यह कानून नहीं हट जाता, तब तक स्वयं अपनी मर्जी से स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन के तहत काम पर नहीं जाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन ने कहा कि हम चक्काजाम या हड़ताल जैसे कदम नहीं उठा रहे हैं, अपनी मर्जी से काम पर नहीं जा रहे हैं। विचार विमर्श के लिए अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। अन्य राज्यों/जिलों से आने वाले ड्राइवरों से चर्चा करेंगे। शांतिपूर्ण तरीके से स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन के माध्यम से हल निकालना चाहते हैं। इसके अलावा जो व्यक्ति आंदोलन के तहत किसी प्रकार की उपद्रव या शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है, तो उस व्यक्ति की स्वयं जवाबदारी रहेगी। संगठन या पदाधिकारी जवाबदार नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed