{"_id":"65a00d7bd1de5f136f01e144","slug":"deputy-cm-vijay-sharma-statement-has-come-out-regarding-si-recruitment-in-kabirdham-2024-01-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: एसआई भर्ती पर डिप्टी सीएम बोले- कोर्ट में मामले की वजह से देरी; 10 हजार पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: एसआई भर्ती पर डिप्टी सीएम बोले- कोर्ट में मामले की वजह से देरी; 10 हजार पदों पर होगी भर्ती
Thu, 11 Jan 2024 09:18 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 11 Jan 2024 09:18 PM IST
सार
कबीरधा जिले के दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एक कार्यक्रम के दौरान एसआई भर्ती को लेकर बयान दिया। उन्होंने बताया कि एसआई भर्ती को लेकर कोर्ट में दर्जनों पिटीशन लगी हैं, जिसकी वजह से देरी हो रही है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कवर्धा विधायक और राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर थे। वे जिले में आयोजित कई कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया के साथ चर्चा की। चर्चा दौरान उन्होंने राज्य में 2017-18 से अटकी पुलिस विभाग में एसआई भर्ती को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एसआई भर्ती को लेकर कोर्ट में दर्जनों पिटीशन लगी हैं। इन सब का जैसे निराकरण होता है, वैसे ही भर्ती रिजल्ट जारी करेंगे। इस संबंध में उन्होंने में एडवोकेट जनरल को जल्द से जल्द निराकरण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा वर्तमान में छह हजार पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। आने वाले दिनों में 2800 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। ओवरऑल पूरे प्रदेश में पुलिस विभाग में 10 हजार पदों पर भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ को लेकर कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। इस दिन पूरे प्रदेश में कई आयोजन भी होंगे। इस दिन पूरे देश के साथ-साथ विश्व में भी कई आयोजन किए जा रहे है। एफिल टावर को भी भवगा रंग में सजाया जा रहा है।