फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Deputy CM Sharma attended public problem resolution camp gave instructions to officials for solution in Kabird

Kabirdham: जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए डिप्टी सीएम शर्मा, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Sun, 23 Jun 2024 04:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 23 Jun 2024 04:56 PM IST
सार

स्थानीय कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज कबीरधाम जिले के दौरे पर हैं। कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में जन समस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। इस शिविर का आयोजन आम जनता की समस्या को सुनने व उनका त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से किया गया है।

विज्ञापन
Deputy CM Sharma attended public problem resolution camp gave instructions to officials for solution in Kabird
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्थानीय कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज कबीरधाम जिले के दौरे पर हैं। कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में जन समस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। इस शिविर का आयोजन आम जनता की समस्या को सुनने व उनका त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से किया गया है। शिविर में विजय शर्मा ने लोगों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य जनता की शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी निवारण सुनिश्चित करना है, जिससे नागरिकों को राहत मिले और प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़े। 

विज्ञापन

 

डिप्टी सीएम ने सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों को लर्निंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया। जनसमस्या निवारण शिविर में विजय शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। इस तरह के शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा ताकि जनता को अपनी समस्या सीधे अधिकारियों के सामने रखने का मौका मिल सके और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। शर्मा ने कहा कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि सभी लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed