{"_id":"68cc0c793f117a18ab0aefc1","slug":"deputy-cm-sat-with-the-village-sisters-and-listened-to-the-story-of-struggle-and-success-of-baiga-women-in-ka-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम : डिप्टी सीएम ने गांव की दीदियों के साथ बैठकर बैगा महिलाओं के संघर्ष व सफलता की सुनीं कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम : डिप्टी सीएम ने गांव की दीदियों के साथ बैठकर बैगा महिलाओं के संघर्ष व सफलता की सुनीं कहानी
Thu, 18 Sep 2025 07:51 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 18 Sep 2025 07:51 PM IST
सार
बीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक के वनांचल गांव कांदावनी व तेलियापानी लेदरा में रहने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की महिलाओं ने शासकीय योजना से मिले लाभ पर अपना अनुभव सुनाया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में प्रसारित होने वाले दीदी के गोठ रेडियो प्रसारण के माध्यम से आज गुरुवार को पूरे छत्तीसगढ़ को कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक के वनांचल गांव कांदावनी व तेलियापानी लेदरा में रहने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की महिलाओं ने शासकीय योजना से मिले लाभ पर अपना अनुभव सुनाया। इस कड़ी में बोड़ला के ग्राम जीताटोला में आयोजित ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा शामिल हुए। उन्होंने गांव की दीदियों के साथ बैठकर बैगा महिलाओं की संघर्ष और सफलता की कहानियां सुनीं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति तक खड़े व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाना है। बैगा-महिलाओं के जीवन में आ रहें सकारात्मक बदलाव इसका प्रमाण हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल ग्रामीण अंचलों की आवाज़ सामने आएगी, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता और मजबूत होगा। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा संचालित पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजना से हो रहे लाभ पर सभी को प्रेरणा देने दीदी के गोठ रेडियो प्रसारण का कार्यक्रम विगत माह सीएम विष्णु देव साय व डिप्टी सीएम विजय शर्मा द्वारा शुभारंभ किया गया था। इस कार्यक्रम में विभाग अंतर्गत संचालित योजना से जुड़े लाभार्थी अपने अनुभव रेडियो द्वारा सभी को बताते हैं।
विज्ञापन