{"_id":"68722266fa38e1a5680ecec2","slug":"deadly-attack-on-shepherd-four-accused-arrested-sent-to-jail-in-kabirdham-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम : चरवाहा पर जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम : चरवाहा पर जानलेवा हमला, चार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sat, 12 Jul 2025 03:04 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 12 Jul 2025 03:04 PM IST
सार
कबीरधाम जिले के थाना कुकदूर पुलिस ने चरवाहा पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले के थाना कुकदूर पुलिस ने चरवाहा पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन सभी को जेल भेजा गया है। कुकदूर थाना प्रभारी टीआई आशीष कंसारी ने बताया कि प्रार्थी राजा रब्बारी, निवासी वरसामेड़ी, थाना अंजार, जिला कच्छ (गुजरात) वर्तमान निवास ग्राम झूमर, थाना कुकदूर ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने अपने शिकायत में बताया कि वह अपने साथी की भेड़ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद लौट रहा था। तभी ग्राम छुईया-तेलियापानी मार्ग पर बाइक सवार चार व्यक्ति ने उस पर डंडे से हमला किया। विरोध करने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और लाठी, डंडा व तबल से गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
बीच-बचाव करने आए लक्ष्मण रब्बारी के साथ भी मारपीट की गई। इन लोगों को बुरी तरह से मारपीट किया, जिससे स्थिति गंभीर बन गई थी। इन्हे कुकदूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1), 3(5), 109(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस ने रोहित यादव पिता संतोष यादव उम्र 25, विष्णु यादव पिता संतोष यादव उम्र 28, राजेश बैगा पिता महकू बैगा उम्र 24, संतोष यादव पिता रामप्रसाद यादव सभी निवासी ग्राम छुईया/गाड़ादेही अजवाईनबाह, थाना कुकदूर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में में प्रस्तुत किया गया,जहां से उन्हें 24जुलाई तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन