फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Contract workers of sugar factory will go on indefinite strike from January 9

Kabirdham: शक्कर कारखाना के संविदा कर्मचारियों की मांग नहीं हुई पूरी, 9 जनवरी से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

Sat, 06 Jan 2024 10:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 06 Jan 2024 10:16 AM IST
सार

कबीरधाम जिले के पंडरिया स्तिथ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के संविदा कर्मचारी हड़ताल की राह पर हैं। इसे लेकर यहां के कर्मचारियों ने जिला प्रशासन व कारखाना प्रबंधन को ज्ञापन भी दिया गया है।

विज्ञापन
Contract workers of sugar factory will go on indefinite strike from January 9
Kabirdham News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के पंडरिया स्तिथ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के संविदा कर्मचारी हड़ताल की राह पर हैं। इसे लेकर यहां के कर्मचारियों ने जिला प्रशासन व कारखाना प्रबंधन को ज्ञापन भी दिया गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि सभी संविदा कर्मचारियों द्वारा ग्रेड वेतन विसंगति सुधार कर वेतनमान संशोधन करने की मांग को लेकर बीते साल 22 सितंबर 2023 को अनिश्चिकालीन हड़ताल की गई थी। 

विज्ञापन


इसके बाद कारखाना प्रबंधन द्वारा लिखित में उक्त मांग को पूरा कर माह सितम्बर-अक्तूबर 2023 से बढ़ा हुआ वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया गया था, जिस पर संविदा कर्मचारी समझौता की शर्त पर हड़ताल समाप्त कर वापस काम पर लौट आए थे। लेकिन, अब तक कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हुई। ऐसे में अब फिर से मांगों को लेकर 9 जनवरी को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं।इनके हड़ताल में चले जाने से पेराई सत्र 2023-24 संचालन प्रभावित होगी। वर्तमान में इस कारखाना में पेराई जारी है। इन कर्मचारियों की प्रमुख मांग स्टापिंग पैटर्न के ग्रेड विसंगति एवं वेतनमान सुधारकर वेतन वृद्धि करने व वेतन वृद्धि कर सितम्बर 2023 से नवम्बर 2023 का एरियस दिए जाने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed