फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Congress demonstration in Kawardha Municipality of Kabirdham district

कवर्धा नगर पालिका में हंगामा: कांग्रेस के पास बहुमत फिर भी भाजपा पार्षद बने कार्यवाहक अध्यक्ष

Wed, 13 Mar 2024 03:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 13 Mar 2024 03:14 PM IST
सार

कांग्रेस पार्षदों का दावा है कि उनके पास पूर्ण बहूमत है, इसके बाद भी भाजपा के पार्षद को अध्यक्ष बनाया जाना गलत है। इसी से नाराज कांग्रेस पार्षदों ने सीएमओ को जूते चप्पल की माला भेंट करने पहुंचे हुए थे।

विज्ञापन
Congress demonstration in Kawardha Municipality of Kabirdham district
नगर पालिका सीएमओ से चर्चा करते कांग्रेसी पार्षद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के कवर्धा नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को बवाल हो गया। कांग्रेस पार्षदों ने नए अध्यक्ष की नियुक्ति व उनके बिना अनुमति के पीआईसी कमेटी में शामिल किए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेस पार्षद और अध्यक्ष रहे ऋर्षि शर्मा ने दिसंबर माह में अपना इस्तीफा दिया था। इसके बाद अध्यक्ष का पद रिक्त था। एक दिन पहले मंगलवार को राज्य सरकार ने भाजपा पार्षद मनहरण कौशिक को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंगलवार को उन्होंने पद की शपथ लिया है। नगर पालिका में कुल 27 वार्ड है, जिसमें 19 में कांग्रेस व 6 में भाजपा व एक में निर्दलीय पार्षद है। 

विज्ञापन


कांग्रेस पार्षदों का दावा है कि उनके पास पूर्ण बहूमत है, इसके बाद भी भाजपा के पार्षद को अध्यक्ष बनाया जाना गलत है। इसी से नाराज कांग्रेस पार्षदों ने सीएमओ को जूते चप्पल की माला भेंट करने पहुंचे हुए थे। इससे पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्षद को कार्यालय के बाहर रोक लिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई।   
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद अरूणधति चन्द्रवंशी, महिमा गुप्ता, संतोष यादव, उत्तम गोप, जानकी जायसवाल, सुष्मा सिन्हा, सुशीला धुर्वे ने बताया कि सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व पार्षद हैं। आज बुधवार की सुबह 10 बजे हमे नगर पालिका से जारी पत्र में सलाहकार समिति के सदस्य बनाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। हम सभी कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। सीएमओ द्वारा जबरदस्ती बिना अनुमति व सहमति के हमे पीआईसी सलाहकार सदस्य बनाकर बदनाम करने का प्रयास किया गया। 

कांग्रेस पार्षदों ने आगे कहा कि हम सभी पीआईसी का सलाहकार सदस्य नहीं बनना चाहते। कांग्रेस पार्षद मोहित माहेश्वरी ने बताया कि नए कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति गलत है। पहले दिन से ही विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed