फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Chhattisgarh election 2023 EVM machines kept under strict guard

Chhattisgarh election 2023: सख्त पहरे में रखी गई ईवीएम मशीनें, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Wed, 08 Nov 2023 04:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 08 Nov 2023 04:57 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत कबीरधाम जिले की पंडरिया व कवर्धा विधानसभा मतदान हुआ। मंगलवार को यहां वोटिंग की प्रक्रिया खत्म हुई। देर रात तक मतदान दल ने सामग्री जमा किया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh election 2023 EVM machines kept under strict guard
सख्त पहरे में रखी गई ईवीएम मशीनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत कबीरधाम जिले की पंडरिया व कवर्धा विधानसभा मतदान हुआ। मंगलवार को यहां वोटिंग की प्रक्रिया खत्म हुई। देर रात तक मतदान दल ने सामग्री जमा किया है। वहीं बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षक अजय कुमार गुप्ता, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे, रिटर्निंग अधिकारी और प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में मतदान के लिए उपयोग में लाई गई ईवीएम मशीन को स्ट्रांग रूम में सीलिंग की गई। 

विज्ञापन

 

इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो ग्राफ़ी भी कराई गई। सीलिंग के बाद स्ट्रांग रूम के मुख्य द्वार शटर में जहां ताला लगा है उनके ऊपर तक सीमेंट से पैक भी किये हैं। इसके अलावा सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। स्ट्रॉग रूम को सीसी कैमरे से निगरानी भी रखी जा रही है। अब यह रूम तीन दिसंबर की सुबह खोला जाएगा। इसी दिन मतगणना होगी। अब जिला स्तर पर मतगणना को लेकर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में कबीरधाम जिले का मतदान प्रतिशत
 
विधानसभा पंडरिया

पंडरिया 75.27 प्रतिशत 

(पुरूष 75.30 प्रतिशत, महिला 75.25 प्रतिशत)

विधानसभा कवर्धा

विधानसभा कवर्धा 81.24 प्रतिशत

(पुरूष 81.34 प्रतिशत, महिला 81.15 प्रतिशत)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed