CG election 2023: कबीरधाम के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव चिन्ह आवंटित,कवर्धा से दो-दो अकबर लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस के मोहम्मद अकबर वर्तमान के विधायक व मंत्री हैं। इसी प्रकार बसपा से अकबर भाई हैं, जो पहली बार किसी पार्टी से चुनाव लड़ रहे है। हालांकि, बीते 2018 के चुनाव में खड़े थे। तब हार का सामना करना पड़ा था।
विस्तार
छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण में कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र पंडरिया व कवर्धा में निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के दिशा-निर्देश एवं जारी अधिसूचना एवं समय सारणी के अनुसार नाम वापसी एवं नाम वापसी पश्चात अभ्यर्थियों की सूची तथा उन्हें चुनाव प्रतीक चिन्ह आबंटित कर दिया गया है। विधानसभा क्षेत्र पंडरिया में दो अभ्यर्थी और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक कवर्धा में पांच अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस लिया है।
नाम वापसी के बाद विधानसभा पंडरिया में 14 उम्मीदवार और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में 16 उम्मीदवार हैं। विधानसभा क्षेत्र पंडरिया के रिटर्निंग आफिसर संदीप ठाकुर और विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के रिटर्निंग आफिसर पीसी कोरी एवं राजनीतिक दलों के उम्मीदवार एवं उनके प्रस्थापक की उपस्थिति में नाम वापसी एवं चुनाव प्रतीक चिन्ह आबंटन की प्रक्रिया पूरी हुई। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के दो-दो अकबर चुनाव लड़ने वाले है। दरअसल, कवर्धा में विधानसभा क्षेत्र के अकबर भाई आत्मज अजमेर खान (बहुजन समाज पार्टी) को हाथी छाप, अकबर भाई आत्मज मोहम्मद रशीद (इंडियन नेशनल कांग्रेस) को हाथ छाप (पंजा छाप) है। इन दोनों प्रत्याशी का नाम सेम है। लेकिन, पार्टी अलग-अलग है। कांग्रेस के मोहम्मद अकबर वर्तमान के विधायक व मंत्री हैं। इसी प्रकार बसपा से अकबर भाई हैं, जो पहली बार किसी पार्टी से चुनाव लड़ रहे है। हालांकि, बीते 2018 के चुनाव में खड़े थे। तब हार का सामना करना पड़ा था।
कवर्धा विधानसभा
प्रत्याशी का नाम पार्टी चुनाव चिन्ह
अकबर पिता अजमेर बहुजन समाज पार्टी हाथी छाप
अकबर पिता मोहम्मद रशीद इंडियन नेशनल कांग्रेस हाथ छाप (पंजा छाप)
खड्गराज सिंह आम आदमी पार्टी झाडू छाप
विजय शर्मा भाजपा कमल फूल छाप
सुनील केशरवानी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. वर्ग में हल जोतता किसान छाप,
परसादी लाल कुम्हरे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आरी छाप
अजय पाली निर्दलीय गन्ना किसान छाप
पुष्पलता जोशी निर्दलीय ब्लैक बोर्ड छाप
प्रकाश लहरे निर्दलीय कैंची छाप
बिन्देश्वरी चंद्रिका चन्द्रवंशी निर्दलीय कांच का गिलास छाप
बृजलाल देवांगन निर्दलीय स्टूल छाप,
रामजी मेरावी निर्दलीय एयर कंडिशन
रामलोचन निर्दलीय कड़ाही छाप
लक्ष्मी सत्यवंशी निर्दलीय गैंस सिलेंडर छाप
लाखन सिंह निर्दलीय अंगूर छाप
शिवनाथ निषाद निर्दलीय आदमी व पालयुक्त नौका छाप
प्रत्याशी का नाम पार्टी चुनाव चिन्हा
चमेली कुर्रे आम आदमी पार्टी झाडू छाप
चैतराम राज बहुजन समाज पार्टी हाथी छाप
नीलू चंद्रवंशी कांग्रेस हाथ छाप (पंजा छाप)
भावना बोहरा भाजपा कमल फूल छाप,
भाई रवि चंद्रवंशी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. वर्ग में हल जोतता किसान छाप
कमल बांधे राष्ट्रीय जनसभा पार्टी नारियल फार्म छाप
परदेशी राम बांधड़ं प्रबुद्ध रिपब्लिकन पार्टी कैची छाप
संदीप तिवारी राज सर्वजन हिताय समाज पार्टी गन्ना किसान छाप
अलिन्द कुमार साहू निर्दलीय एयरकंडिशन छाप
ओंकार साहू निर्दलीय अलमारी छाप
रेखा साहू निर्दलीय सेब छाप
सच्चिदानंद कौशिक निर्दलीय गैस सिलेंडर छाप
सत्यप्रकाश बौद्ध निर्दलीय आटो रिक्शा
हरेन्द्र कुमार डाहिरे निर्दलीय बेबी वाकर छाप