फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Case of suspending Congress leaders from the party PCC gave explanation to the district president in Kabirdham

Kabirdham: कांग्रेस नेताओं को पार्टी से सस्पेंड करने का मामला, जिला अध्यक्ष को पीसीसी ने थमाया स्पष्टीकरण

Wed, 29 Nov 2023 05:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 29 Nov 2023 05:53 PM IST
सार

अब इस पूरे मामले को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को संज्ञान में लिया। पीसीसी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू के हस्ताक्षर से जारी आदेश अनुसार कबीरधाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष होरीराम साहू को स्पष्टीकरण थमाया है।

विज्ञापन
Case of suspending Congress leaders from the party PCC gave explanation to the district president in Kabirdham
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कबीरधाम जिले में बीते दो दिनों से कांग्रेस पार्टी का हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है। दरअसल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष होरीराम साहू ने मंगलवार व बुधवार को एआईसीसी व पीसीसी के पंडरिया विधानसभा के चुनाव प्रभारी की रिपोर्ट पर पूर्व जिला अध्यक्ष महेश चन्द्रवंशी, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष तुकाराम चन्द्रवंशी समेत 10 बड़े नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए सस्पेंड कर दिया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि ये सभी कांग्रेस नेता पंडरिया विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ काम किया है। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। 

विज्ञापन

 

अब इस पूरे मामले को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को संज्ञान में लिया। पीसीसी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू के हस्ताक्षर से जारी आदेश अनुसार कबीरधाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष होरीराम साहू को स्पष्टीकरण थमाया है। जारी आदेश में बताया गया है कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के पार्टी अधिकृत प्रत्याशी के शिकायत पर स्थानीय कार्यकर्ताओं को सस्पेंड किए जाने का मामला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संज्ञान में आया है, जो पार्टी संगठन के संविधान विरुद्ध कार्रवाई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आपके द्वारा बिना संज्ञान में लिया गया, उक्त अनुशासनात्मक कार्रवाई को तत्काल निरस्त करते हुए बहाल किए जाने संबंधी आदेश जारी करें। आपके द्वारा उक्त कार्रवाई के संबंध में अपना लिखित स्पष्टीकरण पत्र  24 घंटे के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को  भेजें। बहाली आदेश जारी नहीं किए जाने की स्थिति में उक्त सस्पेंड आदेश निरस्त माना जाएगा।

विज्ञापन


अब कांग्रेस की हो रही किरकिरी

इधर, कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं व बड़े नेताओं को सस्पेंड किए जाने के बाद काफी किरकिरी हो रहीं है। क्योंकि, ये कंट्रोवर्सी बीते दो दिनों से चल रहीं है। जिन नेताओं को सस्पेंड किया गया था, वे स्पष्ट तौर पर कह चुके है, उन्हें किसी भी प्रकार से नोटिस नहीं दिया गया और न ही उनसे कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed