{"_id":"68235e349a5a2f884d028e8e","slug":"case-filed-against-those-living-in-kabirdham-without-documents-and-verification-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम में एसटीएफ की कार्रवाई: बिना दस्तावेज और सत्यापन के रहने वालों के खिलाफ केस दर्ज, कई जगह ली गई तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम में एसटीएफ की कार्रवाई: बिना दस्तावेज और सत्यापन के रहने वालों के खिलाफ केस दर्ज, कई जगह ली गई तलाशी
Tue, 13 May 2025 08:29 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 13 May 2025 08:29 PM IST
सार
मंगलवार को एसटीएफ के साथ जिला पुलिस बल के 50 से भी अधिक अधिकारी व जवानों ने कवर्धा शहर और उसके आसपास के संवेदनशील इलाकों में दबिश देकर संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान टीम ने दर्जनों लोगों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन
पकड़े गए लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में अवैध रूप से निवासरत, फर्जी दस्तावेज के आधार पर रह रहे लोगों और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उन पर नकेल कसने के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा निर्णायक अभियान चलाया जा रहा है। जिले में विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया गया है। इसका गठन जिले में अवैध रूप से निवास कर रहे घुसपैठियों, अप्रवासियों और बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को एसटीएफ के साथ जिला पुलिस बल के 50 से भी अधिक अधिकारी व जवानों ने कवर्धा शहर और उसके आसपास के संवेदनशील इलाकों में दबिश देकर संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान टीम ने दर्जनों लोगों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की। जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं मिले या जो बिना किसी पुलिस सत्यापन के जिले में रह रहे थे, उनके खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ऐसे व्यक्ति सामने आए जिनके पास न तो वैध पहचान-पत्र थे, न ही निवास या कार्य करने के उचित दस्तावेज।
विज्ञापन
इन व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पंजीबद्ध आरोपी में शमीम खान, अटरिया, जालौन (यूपी), करमवीर, अशोक नायक, धरमवीर तीनों कासगंज (यूपी), जीवन पलार पश्चिम बंगाल, सूर्या समलकर भंडारा (महाराष्ट्र) शामिल हैं। इसी प्रकार दीपक साहू बेरला, बेमेतरा (हाल निवासी कडरापारा, कवर्धा), अनिल शिव सारथी अटल आवास, कवर्धा, दीपक चौहान जमातपारा, कवर्धा शामिल हैं।
विज्ञापन