फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Bulldozer runs on illegal construction Ayaz Khan accused in Sadhram Yadav murder case

योगी की दर्ज पर साय का एक्शन: आरोपी आयाज के घर में चला बुलडोजर, कवर्धा में भारी पुलिस बल तैनात

Thu, 25 Jan 2024 01:21 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 25 Jan 2024 01:21 PM IST
सार

साधराम यादव हत्याकांड के आरोपी आयाज खान पर सरकार की ओर से पहली कार्रवाई हुई है। पुलिस प्रशासन के बीच आरोपी के घर पर बुलडोजर चला। जिसके चलते कवर्धा में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal construction Ayaz Khan accused in Sadhram Yadav murder case
बुलडोजर की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा शहर लगे ग्राम लालपुरकला निवासी चरवाहा साधराम यादव (50) हत्याकांड मामले में आरोपी के घर पर आज गुरुवार की सुबह नौ बजे प्रशासन ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई किया है। आरोपी अयाज पिता तफज्जुल खान उम्र 29, निवासी वार्ड क्रमांक 18, बीच पारा कवर्धा के घर पर राजस्व व नगर पालिका की टीम ने यह कार्रवाई किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर में पुलिस बल तैनात किए गए। ऐसा पहली बार है कि प्रदेश में किसी हत्याकांड के आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर कला गांव में 21 दिसंबर रविवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला था। मृतक का नाम साधराम यादव (50), जो कवर्धा के एक गोशाला में चरवाहा का काम करता था। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा किया।
विज्ञापन


पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात के समय घटना स्थल पर मृतक और इन आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबीरधाम एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरोपियों का नाम सुफियान पिता इजराइल कुरैशी उम्र 21 निवासी एकता चौक, इदरीश पिता खलील खान उम्र 27, निवासी वार्ड क्रमांक 05, आदर्श नगर, अयाज पिता तफज्जुल खान उम्र 29, निवासी वार्ड क्रमांक 18, बीच पारा और महताब पिता अनवर खान उम्र 22 निवासी नवाब मोहल्ला व एक नाबालिग शामिल हैं। 


चार आरोपी को रविवार देर रात जेल दाखिल किया गया। नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया है। ये सभी आरोपी कवर्धा शहर के रहने वाले है। इसके अलावा कल बुधवार को पुलिस ने  छठें आरोपी शेख रफीक उर्फ रिंकु पिता महबूब खान उम्र 40, निवासी नवाब मोहल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed