फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   BJP MP attacks Akhilesh and Rahul in Lok Sabha

Kabirdham: 'जरा सा कुदरत ने क्या नवाजा कि आ के बैठे हो पहली सफ में...' भाजपा सांसद का अखिलेश पर हमला

Tue, 02 Jul 2024 04:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 02 Jul 2024 04:22 PM IST
सार

कवर्धा-राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए मुखरता से अपनी बात रखी। 

विज्ञापन
BJP MP attacks Akhilesh and Rahul in Lok Sabha
भाजपा सांसद संतोष पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा-राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने आज मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए मुखरता से अपनी बात रखी। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला। सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि जिस तरह से सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में अपनी बात रखी, वहीं मंगलवार को अखिलेश यादव ने जिस तरह से शेर-शायरी से अपनी बात की शुरुआत की। इस पर सांसद संतोष पांडेय ने शायराना लहजे में ही उन्हें जवाब दिया। अखिलेश यदव पर तंज कसते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि जरा सा कुदरत ने क्या नवाजा, आके बैठे हो पहली सफ में, तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नई-नई है। 

विज्ञापन

 

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए सांसद पांडेय ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को सदन में अपने भाषण के दौरान बार-बार भगवान शिव की तस्वीर दिखा रहे थे, उनको बताना चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, जो कांग्रेस के नेता हैं, महादेव के नाम पर सट्टा चला रहे थे इसके चलते भगवान शंकर का नाम व छत्तीसगढ़ बदनाम हुआ है। इस पर राहुल गांधी जवाब देंगे? उन्होंने राहुल गांधी के भाषण का जिक्र करते हुए कहा, नेता प्रतिपक्ष ने हिंदुओं का अपमान किया कल सदन में मर्यादा को तार-तार करने की कोशिश की गई।

विज्ञापन

 

सांसद पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सरकार ने पिछले दस साल में कई ऐसे काम को पूरा करके दिखाया है जो असंभव लगते थे और सरकार आगे भी अनेक ऐसे काम पूरे करेगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल ‘चिनाव रेलवे ब्रिज’ इसका उदाहरण है। सांसद पांडेय ने आरोप लगाया कि ‘‘विपक्ष के खून में गंदी राजनीति है। इन्होंने भारतीय कोविड टीकों का, सेंट्रल विस्टा के निर्माण का विरोध किया। कांग्रेस वाले केवल गरीबों की चर्चा करते रहे लेकिन मोदी सरकार ने गरीबों और अंत्योदय के लिए काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed