{"_id":"64eafe95dd467a38cf034a21","slug":"bjp-leader-saroj-pandey-attacked-the-government-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: भाजपा नेता सरोज पांडे ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ईडी के छापे से घबराए सीएम बघेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: भाजपा नेता सरोज पांडे ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ईडी के छापे से घबराए सीएम बघेल
Sun, 27 Aug 2023 01:14 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम/छत्तीसगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:14 PM IST
सार
सरोज पांडे ने महादेव एप को लेकर सरकार और मुख्यमंत्री को जोरदार ढंग से घेरते हुए कहा कि ईडी की कारवाई के बाद जितने बदहवास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिख रहे हैं, उससे साफ समझ में आ रहा है कि इन तमाम घोटालों का किंगपिन और पॉलिटिकल मास्टर कौन है।
विज्ञापन
भाजपा नेता सरोज पांडे ने सरकार पर बोला हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कवर्धा पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कहा कि कवर्धा जैसी महत्वपूर्ण विधानसभा के विधायक और मंत्री मो. अकबर ने क्षेत्र के विकास के लिए कोई कार्य किया नहीं किया है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में विकास कार्य पर ध्यान नही दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में शराबबंदी की आवश्यकता नहीं होने वाले बयान को लेकर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को घेरते हुए कहा कि चुनाव से पहले हाथ में गंगाजल लेकर कांग्रेस ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन सरकार के पांच साल पूरे होने को है आज प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का ऐसा बयान कांग्रेस की वादाखिलाफी को दिखाता है।
विज्ञापन
सरोज पांडे ने महादेव एप को लेकर सरकार और मुख्यमंत्री को जोरदार ढंग से घेरते हुए कहा कि ईडी की कारवाई के बाद जितने बदहवास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिख रहे हैं, उससे साफ समझ में आ रहा है कि इन तमाम घोटालों का किंगपिन और पॉलिटिकल मास्टर कौन है। इतने बदहवास तो मुख्यमंत्री भूपेश जी तब भी नहीं दिखे थे जब उनकी नजदीकी उप सचिव जेल गयी थी। अगर मुख्यमंत्री पाक-साफ होते तो न केवल ईडी की तमाम कारवाई का स्वागत करते, जांच में पूरा सहयोग करते बल्कि एजेंसी को धन्यवाद भी देते कि छत्तीसगढ़ को इस बेदर्दी से लूटने वालों पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि उल्टे ईडी के खिलाफ न केवल रायपुर और दिल्ली तक प्रेस कॉन्फ्रेंस आदि की जा रही है बल्कि ईडी के अधिकारियों के खिलाफ गाली-गलौज और हिंसा भी की जा रही है। जिस तरह भिलाई में अपना काम कर रहे अधिकारियों के खिलाफ आरोपियों के गुंडों ने हिंसा करने की कोशिश की, बल्कि गाड़ियों में तोड़-फोड़ भी किया इससे छत्तीसगढ़ बदनाम हो रहा है। कांग्रेस के नेताओं के संरक्षण में इस तरह की हिमाकत करने वालों पर कड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री को करनी चाहिए।
विज्ञापन