फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Biranpur incident Villagers blocked the highway with the dead body in Kabirdham

बिरनपुर कांड : शव लेकर ग्रामीणों ने हाईवे में किया चक्काजाम, आरोपी को फांसी और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग

Sat, 28 Sep 2024 02:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 28 Sep 2024 02:55 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में कल शुक्रवार शाम को सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर खुर्द में एक युवक ने चार लोगों के ऊपर पेचकस से हमला कर दिया था। आरोपी अशोक साहू के हमले के बाद रोहित साहू की मौत हो गई।

विज्ञापन
Biranpur incident Villagers blocked the highway with the dead body in Kabirdham
शव रखकर किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में कल शुक्रवार शाम को सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर खुर्द में एक युवक ने चार लोगों के ऊपर पेचकस से हमला कर दिया था। आरोपी अशोक साहू के हमले के बाद रोहित साहू की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। आज शनिवार को मृतक रोहित साहू के शव का पीएम बाद परिजनों को सौंपा गया है। वहीं ग्रामीणों व परिजनों ने शव को लेकर कवर्धा-रायपुर नेशनल हाईवे में दोपहर एक बजे चक्काजाम कर दिया है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाए। मौके पर जिला प्रशासन व पुलिस की टीम पहुंची हुई है। ग्रामीणों को समझाइश दिया जा रहा है। मृतक की पत्नी ने बताया कि आरोपी ने कई बार गांव में लोगों के ऊपर हमला किया है। इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार,आरोपी ने शुक्रवार शाम को इस गंभीर वारदात को अंजाम दिया है। पत्नी की मांग है कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। 
विज्ञापन


मामले को लेकर पू्र्व सीएम ने किया एक्स पर पोस्ट 

विज्ञापन
विज्ञापन


शव को अपने ही वाहन में ले गए ग्रामीण
आज सुबह कवर्धा के जिला अस्पताल में मृतक रोहित साहू के शव का पीएम किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे हुए थे। ग्रामीण अपने की वाहन से शव को गांव ले जाने की जिद में अड़े थे। ऐसे में विवाद की स्थिति बन गई थी। हालांकि, बाद में प्रशासन ने शव को ग्रामीणों के वाहन से गांव के लिए रवाना किया। जिला अस्पताल कवर्धा से शव को लेकर ये सीधे कवर्धा-रायपुर हाईवे के पास ग्राम छिरहा पहुंचे गए व चक्काजाम कर दिया है। वर्तमान में चक्काजाम वाले जगह व गांव में पुलिस बल तैनात किए गए है। आरोपी युवक को रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed