फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Big demonstration of Bharatiya Kisan Sangh in Kabirdham district

धरने पर अन्नदाता: कबीरधाम में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, मांग पूरी नहीं होने तक पीछे न हटने का एलान

Fri, 23 Aug 2024 03:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 23 Aug 2024 03:08 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में भारतीय किसान संघ का बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। गन्ना किसानों की मांग को लेकर हाईवे पर चक्काजाम किया है। किसानों ने प्रशासन को अल्टीमेटम भी दे दिया है।

विज्ञापन
Big demonstration of Bharatiya Kisan Sangh in Kabirdham district
किसानों का आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को कबीरधाम जिले में भारतीय किसान संघ का बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। गन्ना किसानों की मांग को लेकर पंडरिया के पास ग्राम परसवारा में पोड़ी-बिलासपुर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया है। यहां पर सैकड़ों की संख्या में किसान धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन


चक्काजाम आज दोपहर एक बजे से शुरू हुआ। मांग पूरी नहीं हुई तो चक्काजाम जारी रहेगा। मौके पर जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी किसानों को समझाने में लगे हैं।भारतीय किसान संघ के नेताओं ने बताया कि उनकी आठ सूत्रीय मांग है, जिसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया के एमडी (मैनेजिंग डायरेक्टर) का तबादला किया जाए।
विज्ञापन




गन्ना किसानों को छह महीने पहले बेचे गए गन्ने का मूल राशि (एफआरपी) अभी तक नहीं मिला है, इसका भुगतान जल्द किया जाए। जिले में व पूरे प्रदेश में इस वर्ष शक्कर का बंफर उत्पादन हुआ है, इसके बावजूद सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा रिकवरी को कम दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि, अतिरिक्त शक्कर रिकवरी का पूरा पैसा किसानों को मिलता है। इससे किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। इसकी जांच उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा किया जाए व दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। कारखाना में आवश्यकता से तीन गुना अधिक कर्मचारियों की भर्ती एमडी द्वारा की गई है, जिससे कारखाना को प्रत्येक माह करोड़ों रुपये का नुकसान होता है।


अतिरिक्त कर्मचारियों की छंटनी की जाए। अतिरिक्त शक्कर रिकवरी की राशि व गन्ना बोनस की राशि किसानों को दी जाए। चुनाव के समय किए गए वादे के अनुसार नए शक्कर कारखाना की स्थापना किया जाए। इसी प्रकार प्रत्येक पेराई सत्र के बेचे गए शक्कर से मिलने वाली राशि को सबसे पहले गन्ना किसानों को दिया जाए। इसके बाद अन्य मद में खर्च किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed