फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Bhartiya Adivasi Dharma Parishad demands imposition of President's rule in Manipur

Kabirdham: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की मांग, भारतीय आदिवासी धर्म परिषद ने कहा- हिंसा रोकने में राज्य नाकाम

Mon, 24 Jul 2023 05:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Jul 2023 05:42 PM IST
सार

मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में अखिल भारतीय आदिवासी धर्म परिषद (राज्य महिला समिति) ने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। 

विज्ञापन
Bhartiya Adivasi Dharma Parishad demands imposition of President's rule in Manipur
कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे अखिल भारतीय आदिवासी धर्म परिषद के सदसय। - फोटो : संवाद

विस्तार

मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में अखिल भारतीय आदिवासी धर्म परिषद (राज्य महिला समिति) ने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कलेक्ट्रेट पहुंचे परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि, आदिवासी समाज जिन्हें विशेष अधिकार की उपाधि प्राप्त है, वे मणिपुर की हिंसा को लेकर चिंतित हैं। कुकी और मेईतेई समाज के बीच चल रही हिंसा की वजह से बहुत से आदिवासियों की हत्या व दुष्कर्म जैसी दुखद घटनाएं हो रही हैं। इसे रोक पाने में राज्य सरकार असफल रही है। 

विज्ञापन


परिषद की ओर से कहा गया कि, पिछले दिनों मिले वीडियों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हो रही है कि बड़ी संख्या में हमारे नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जा रहा है। जिसे आरक्षण का विरोध बता कर राज्य सरकार दबाने की कोशिश कर रही है। यह भी विषय निकल कर सामने आया है कि बड़ी मात्रा में बंदूक व विस्फोटक सामग्री का उपयोग रिफ्यूजी लोगों द्वारा किया जा रहा है। इसके चलते जानमाल का नुकसान हो रहा। ऐसी स्थिति में वहां के लोगों का जीवन यापन कर पाना मुश्किल है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार उक्त मामले में नाकाम साबित हुई है। परिषद ने राज्य सरकार को भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाने व विद्रोही लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed