फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Attempt to steal from MP Santosh Pandey house in Kabirdham

Kabirdham: सांसद संतोष पांडेय के घर चोरी का प्रयास, चोर को पकड़ने में नाकाम रहा गार्ड, CCTV में कैद वारदात

Sat, 30 Mar 2024 04:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 30 Mar 2024 04:41 PM IST
सार

कवर्धा निवासी और राजनांदगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद संतोष पांडेय के घर में बीती रात चोरी का प्रयास किया गया है। घर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने चोर को देख लिया। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए पीछे भागा।

विज्ञापन
Attempt to steal from MP Santosh Pandey house in Kabirdham
गार्ड ने की चोर को पकड़ने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा निवासी और राजनांदगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद संतोष पांडेय के घर में बीती रात चोरी का प्रयास किया गया है। घर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने चोर को देख लिया। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए पीछे भागा। चोर जवान को चकमा देकर फरार हो गया। ये पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 

विज्ञापन

 

मामला सिटी कोतवाली के शिवाजी नगर का है। इस मामले में कोतवाली पुलिस की टीम पहुंची हुई थी। थाना से मिली जानकारी अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच किया जा रहा है। पुलिस को शक है कि इस चोरी की वारदात में स्थानीय आरोपी शामिल होगा। क्योंकि, उसे क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी थी। इस कारण से वह मौके से भाग निकला है।

विज्ञापन

 

इस मामले में पुलिस ने आज शनिवार दोपहर को तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार दो चोर नाबालिग और एक बालिग है, पूछताछ में आरोपी राजा सारथी पिता संतोष उम्र 19 द्वारा अपने दो नाबालिग साथी के साथ मिलकर सांसद निवास के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग से बिजली तार चोरी करना स्वीकार किया है। जिसे बरामद किया गया है, उक्त तीनों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की जांच पुलिस कर रहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed