{"_id":"65d393a6f328b4c979008579","slug":"accused-arrested-with-ganja-worth-rs-70-lakh-in-kabirdham-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: 70 लाख रुपये की कीमत का 324 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, ले जाया जा रहा था यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: 70 लाख रुपये की कीमत का 324 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, ले जाया जा रहा था यूपी
Mon, 19 Feb 2024 11:16 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:16 PM IST
सार
पकड़े गए वाहन में अलग-अलग पॉलीथीन में करीब 334 किलो गांजा था। गांजा को बरमपुर (उड़ीसा) से इटावा (यूपी) ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में सोमवार देर शाम 7 बजे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 70 लाख रुपये की कीमत का 334 किलो गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना ने की है।
विज्ञापन
एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एक ट्रक में ज्वार की सप्लाई के आड़ में गांजा का अवैध परिवहन किया जा रहा है। पुलिस ने थाना के पास नाकेबंदी कर वाहन को रुकवाया। वाहन में अलग-अलग पॉलीथीन में करीब 334 किलो गांजा था। गांजा को बरमपुर (उड़ीसा) से इटावा (यूपी) ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
इटावा से इसे देश के अन्य हिस्सों में सप्लाई किए जाने की तैयारी थी। कबीरधाम जिले में अब तक की ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले बीते हफ्ते गुरुवार को इसी थाने की पुलिस ने 10 क्विंटल गांजा जब्त किया था। वर्तमान के मामले में आरोपी शमीम (उम्र 44) पिता इशाक अहमद, निवासी एटा (मैनपुरी) के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन मालिक और इस अवैध कारोबार में जुड़े लोगों के बारे में खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन