{"_id":"66addd2d949eba2eae0fae09","slug":"acb-raids-bilaspur-deo-house-team-raids-kawardha-house-documents-being-scrutinised-in-kabirdham-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर डीईओ के घर एसीबी का छापा : कवर्धा स्थित घर पर टीम की छापेमारी, खंगाले जा रहे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर डीईओ के घर एसीबी का छापा : कवर्धा स्थित घर पर टीम की छापेमारी, खंगाले जा रहे दस्तावेज
Sat, 03 Aug 2024 01:06 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:06 PM IST
सार
आज शनिवार सुबह 5.30 बजे एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो ) की टीम ने कवर्धा निवासी और बिलासपुर के डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी) टीआर साहू के घर पर छापा मारा है।
विज्ञापन
डीईओ के घर एसीबी का छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज शनिवार सुबह 5.30 बजे एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो ) की टीम ने कवर्धा निवासी और बिलासपुर के डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी) टीआर साहू के घर पर छापा मारा है। इनके बिलासपुर के नूतन कॉलोनी स्थित मकान व कवर्धा के जी श्याम कॉलोनी स्थित मकान में कई दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति को लेकर की जा रहीं है। टीआर साहू के निवास पर एसीबी के अधिकारियों की दबिश की सूचना स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई है। इसके कारण जिले के अधिकारियों को भी देर तक इसकी भनक नहीं लग पाई। सुबह जब कॉलोनी के लोग जगे तो उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई। फिलहाल एसीबी के अधिकारी डीईओ के निवास पर दस्तावेज खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में कवर्धा स्थित मकान को अंदर से बंद कर दिया गया है। बाहर में पुलिस जवान को तैनात किया गया है। किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। एसीबी के अधिकारी भी मीडिया से किसी भी प्रकार से चर्चा नहीं कर रहे है। लेकिन, कार्रवाई पूरी होने के बाद चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन