{"_id":"67587560119d713d800fc2c7","slug":"abvp-demands-action-against-teacher-who-molested-girl-students-on-scooty-in-kabirdham-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम में शराबी शिक्षक की शर्मनाक करतूत: स्कूल की बच्चियों को करता है बैड टच, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम में शराबी शिक्षक की शर्मनाक करतूत: स्कूल की बच्चियों को करता है बैड टच, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
Tue, 10 Dec 2024 10:38 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:38 PM IST
सार
एबीवीपी ने मांग की है कि आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। जिन पुलिसकर्मी ने इतनी बड़ी घटना के बाद कार्रवाई नहीं की है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम में एक शराबी शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक अपने ही स्कूल की बच्चियों को बैड टच करता था। साथ ही स्कूल में शराब के नशे में आता है। स्कूली बच्चों व एक महिला शिक्षक द्वारा शिकायत बाद अब तक कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कवर्धा शहर में प्रदर्शन किया है। एबीवीपी ने कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर, एसपी, जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
पूरा मामला कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री तुषार चन्द्रवंशी ने बताया कि इस मामले में शिकायत बाद कार्रवाई नहीं की जा रही थी। मामला संज्ञान में आने के बाद ज्ञापन दिया गया। इसके अलावा विरोध स्वरूप अधिकारियों को पॉस्को बॉक्स भेंट कर छात्राओं ने सुरक्षा की गारंटी मांगी है। पॉस्को बॉक्स छात्राओं की सुरक्षा के लिए सभी स्कूल व कॉलेज में स्थापित करने का आदेश है। जिले के स्कूलों व कॉलेज में यह बॉक्स न होना लापरवाही हैं।
विज्ञापन
एबीवीपी ने मांग की है कि आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। जिन पुलिसकर्मी ने इतनी बड़ी घटना के बाद कार्रवाई नहीं की है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो। पॉस्को बॉक्स स्कूलों से गायब हैं। कुछ जगह पर हैं, वह भी नाममात्र का हैं। विद्यार्थियों के पहुंच से बाहर हैं। पॉस्को एक्ट की जानकारी देते हुए बॉक्स को विद्यार्थियों के पहुंच स्थान पर लगाया जाए।
विज्ञापन