{"_id":"68c9730c93ee0f85a90bd8cf","slug":"a-novice-driver-driving-a-pickup-at-high-speed-ran-over-two-women-both-died-in-kabirdham-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम : तेज रफ्तार पिकअप दौड़ा रहें नौसिखिये चालक ने दो महिलाओं को रौंदा, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम : तेज रफ्तार पिकअप दौड़ा रहें नौसिखिये चालक ने दो महिलाओं को रौंदा, दोनों की मौत
Tue, 16 Sep 2025 08:08 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 16 Sep 2025 08:08 PM IST
सार
आज मंगलवार को कबीरधाम जिले में तेज रफ्तार से पिकअप दौड़ा रहे नौसिखिये चालक ने दो महिलाओं को रौंद डाला। हादसे में दोनों महिला की मौत हो गई। मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवसरा की है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
आज मंगलवार को कबीरधाम जिले में तेज रफ्तार से पिकअप दौड़ा रहे नौसिखिये चालक ने दो महिलाओं को रौंद डाला। हादसे में दोनों महिला की मौत हो गई। मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवसरा की है। थाना से मिली जानकारी अनुसार शाम करीब 5.30 बजे गांव की दो महिला वेदिन यादव उम्र 50 व विश्वासा यादव उम्र 40 एक कार्यक्रम में शामिल होने पैदल जा रहीं थी।
विज्ञापन
इसी दौरान गांव के भीतर ही सामने से तेज रफ्तार से पिकअप चालक ने दोनों महिला को रौंद दिया। हादसे में दोनों महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया। दोनों महिलाओं को अस्पताल लाया गया, जहां उनके पहुंचने से पहले मौत हो गई थी। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नौसिखिये चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। फरार चालक को पकड़ने टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन