{"_id":"67cc672b01774153d80de072","slug":"a-high-speed-vehicle-lost-control-and-overturned-in-kabirdham-two-people-died-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, दो लोगों की मौत और 15 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, दो लोगों की मौत और 15 से ज्यादा घायल
Sat, 08 Mar 2025 09:20 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 08 Mar 2025 09:20 PM IST
सार
शनिवार देर शाम को कबीरधाम जिले में भीषण सड़क हादसा में दो लोगों की मौत व 15 से ज्यादा घायल हो गए है। यह हादसा कवर्धा से लगे पालनीपाठ के पास हुआ हैं।
विज्ञापन
कबीरधाम में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शनिवार देर शाम को कबीरधाम जिले में भीषण सड़क हादसा में दो लोगों की मौत व 15 से ज्यादा घायल हो गए है। यह हादसा कवर्धा से लगे पालनीपाठ के पास हुआ हैं। ये सभी लोग माल वाहक पिकअप में सवार थे, जो हाथीड़ोब सिंघनपूरी के रहने वाले है और (चौथिया) विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस वाहन में करीब 35 से 40 लोग सवार थे, जिसमें अधिकांश महिलाएं थीं। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। गंभीर रूप से घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा और नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू सहित भाजपा के नेता जिला अध्यक्ष अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन