{"_id":"6859276b58d979d5f60ca422","slug":"38-kg-silver-worth-more-than-rs-40-lakh-seized-during-illegal-transportation-in-kabirdham-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: अवैध परिवहन करते हुए 40 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 38 किलो चांदी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: अवैध परिवहन करते हुए 40 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 38 किलो चांदी जब्त
Mon, 23 Jun 2025 03:39 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 23 Jun 2025 03:39 PM IST
सार
आज सोमवार को कबीरधाम पुलिस द्वारा थाना चिल्फी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार (MP 07 CK 4050) से लगभग 38 किलो चांदी जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए से अधिक है।
विज्ञापन
38 किलो चांदी जब्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज सोमवार को कबीरधाम पुलिस द्वारा थाना चिल्फी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार (MP 07 CK 4050) से लगभग 38 किलो चांदी जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए से अधिक है।
विज्ञापन
डीएसपी केके चन्द्राकर ने बताया कि उक्त चांदी को चार व्यक्ति आगरा से ग्वालियर होते हुए रायपुर ले जा रहे थे। चिल्फी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर वाहन को रोका गया और जांच के दौरान चांदी बरामद की गई। कार में बैठे चार लोगों से पूछताछ जारी है। इस मामले में अन्य विभागों को भी जानकारी दी जाएगी। पुलिस अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई लगातार कर रही है।
विज्ञापन